केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज सीतामढ़ी और मधुबनी में करेंगे रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सीतामढ़ी और मधुबनी में करेंगे रैली

Amit Shah

Amit Shah: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज गुरुवार 16 मई को बिहार में 2 जगहों पर चुनावी रैलियां करेंगे। बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर प्रमुख स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम शेयर किया है। इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीजेपी नेता और प्रमुख स्टार प्रचारक दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे।

Highlights:

  • अमित शाह आज बिहार में दो जगहों पर चुनावी रैली करेंगे
  • अमित शाह सीतामढ़ी और मधुबनी में अपना चुनाव प्रचार करेंगे
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे

Amit Shah सीतामढ़ी और मधुबनी में करेंगे चुनाव प्रचार

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार अमित शाह (Amit Shah) आज सबसे पहले सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो दोपहर 12ः30 बजे सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज ग्राउंड में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो मधुबनी लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह दोपहर 2 बजे बिस्फी के रहिका प्राथमिक विद्यालय में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा भी ओडिशा में करेंगे चुनाव प्रचार

बता दें, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सबसे पहले सुबह 10 बजे खोर्धा जिले में रोड शो करेंगे। यह रोड शो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर बारीक शाही से शुरू होगा। रोड शो का समापन बधेई बंका में होगा। इसके बाद नड्डा राजधानी के लिंगराज मंदिर जाएंगे। वह सुबह 11ः10 बजे भगवान लिंगराज के दर्शन करेंगे। जेपी नड्डा दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर बरगढ़ और शाम सवा चार बजे सुंदरगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।