लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का विवादित बयान, कहा-‘नीतीश कुमार नपुंसकता के शिकार हो गए हैं…’

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और बिहार सरकार नपुंसक हो गई है। 
अश्विनी चौबे ने कहा कि अरवल के अंदर दो-दो हत्याएं हुई। अपराधी गलत नीयत से घर में घुसे और मां-बेटी को जलाकर मार दिया। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी घटना को अंजाम देने से पहले सोच भी नहीं रहे हैं। घटना में दोनों मां-बेटी पर पेट्रोल डालकर उनकी हत्या कर दी गई। यह बिहार में क्या हो रहा है?

फरार चल रहे IPS आदित्य कुमार के ठिकानों पर रेड, बिहार से लेकर UP तक शिकंजा

सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। बिहार सरकार नपुंसक हो गई है। बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। फिर से जंगल राज लौट आया है। अपराध अपने चरम सीमा पर है। लेकिन, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि बिहार में नीतिश कुमार ने दोबारा से जंगलराज लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सत्ता में आए थे। लेकिन, अब वह फिर से बिहार को जंगलराज की तरफ लेकर जा रहे हैं। 
राज्‍य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगल राज की वापसी हो गई है। उन्‍होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।