भारत वर्ष में पूजा के लिए दीये और दीपक भी पहले चीन से आयात होता था, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

भारत वर्ष में पूजा के लिए दीये और दीपक भी पहले चीन से आयात होता था, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा भाजपा पटना महानगर की तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा भाजपा पटना महानगर की तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा,उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, अरुण सिन्हा के साथ जिला अध्यक्ष अभिषेक शामिल हुए।  1640531118 niy2
भाजपा पटना महानगर के प्रशिक्षण के अंतिम दिन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया की जनसंघ काल से ही इसके प्रयास होते रहे है, पहले हम स्वदेशी की बात करते थे। आत्मनिर्भरता का व्यवहारिक पक्ष इसीलिए जरूरी है क्योंकि आजादी के 75 वर्षो बाद भी हम अपनी जरूरतों के लिए विदेशो पर निर्भर थे, कोरोना काल में चीजो की कमी ने भय का वातावरण पैदा कर दिया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी सहजता से ये संदेश दिया की हमारा उत्पादन इतना हो की हमे अपनी जरूरतों के लिए आयात न करना पड़े। उन्होंने इसके लिए मास्क के बदले गमछे के प्रयोग जैसी बातों से लोगो मे आत्मविश्वास पैदा किया, जो बहुत ही सरल, सहजता से उपलब्ध था। भारत वर्ष में पूजा के लिए दीये और दीपक भी पहले चीन से आयात होता था, इसके साथ ही रक्षा उत्पादो के लिए भी हम दूसरे देशों पर निर्भर थे लेकिन आज हम रक्षा उपकरणों का उत्पादन तो कर ही रहे है साथ ही, निर्यात कर विदेशी मुद्रा भी अर्जित कर रहे है। कृषि क्षेत्र में उत्पादन का भंडारण की समुचित व्यवस्था नही थी लेकिन किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित सरकार तेल दलहन के उत्पादन, सिचाई की व्यवस्था, उनके भंडारण से लेकर आधुनिक कृषि सयंत्रों के निर्माण तक सभी बिंदुओं पर लगातार काम कर रही है।भारत में जैविक खाद की सहायता से कृषि उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बने इसके प्रयास हो रहे है। स्वास्थ के क्षेत्र में 27 हजार करोड़ के पैकेज से देश की स्वास्थ्य को कोरोना महामारी से बाहर निकाल कर प्रधानमंत्री ने प्रयास किया है। एक ओर जहां हम दवाइयों के लिये भी विदेशो पर निर्भर थे तो वही हमने कोविड से लड़ने के लिए दो वैक्सीन बना कर अपने देश मे ही नही बल्कि दूसरे देशों को भी निर्यात कर नए भारत की क्षमता का एहसास कराया है। उद्योग के क्षेत्र में भी एमएसएमई के दायरे में कई तरह के उद्योगों को लाकर उन्हें सरंक्षण देकर रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे है। पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार लगातार इथेनॉल के उत्पादन कर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर बल दे रही है। 
बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जिला प्रशिक्षण सत्र के समापन पर बिहार सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। जनसंघ के जमाने से लोकसभा की तीन सीटों से 303 सीट की वैचारिक यात्रा हमने की है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब हमारी बहुमत की सरकार आयी तब हमने काश्मीर से धारा 370 समाप्त किया। 2005 से पहले के बिहार को बेहतर बिहार बनाने के लिए काम कर रहे है। हमारी सामाजिक संरचना के कारण गठबंधन सरकार बनाना अपरिहार्य है लेकिन पहले की अपेक्षा हमने परिवर्तन किया है। शैक्षणिक क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रत्येक अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है। तकनीकी शिक्षा की दृष्टि से भी आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी नालंदा विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों की स्थापना की गयी है। पहले हमारे बच्चो को उच्च शिक्षा के लिये दूसरे राज्यो में जाना पड़ता था लेकिन इसे रोकने के लिए राज्य वित्त शिक्षा निगम का गठन कर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दो हजार करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है। पहले हमारे यहां तकनीकी शिक्षा के तीन डिग्री कॉलेज और 13 पॉलीटेक्निक कॉलेज थे जो वर्तमान में बढ़कर 42 इंजीनियरिंग कॉलेज और कई मेडिकल कॉलेज की स्थापना बिहार में की जा चुकी है। उन्होंने केंद्र की आत्मनिर्भर बिहार के घोषणा पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की भी प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहा। आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीबो के स्वास्थ की चिंता और बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्तपालो में भी आज  इलाज संभव हो पाया है। बिहार में बिजली और सड़क का जाल बिछा है अब जिला स्तर पर मेगा स्किल सेंटर और टूल रूम की स्थापना कर रोजगार सृजन की दिशा में काम कर रहे है, सेंटर ऑफ एक्सेलेंस जैसे टूल रूम से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार देने वाले बन रहे है। 
पथ निर्मान मंत्री नितिन नवीन ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आये युगांतकारी परिवर्तन विषय पर अपने विचार महानगर के पदाधिकारियों के साथ साझा किया।उन्होंने कहा की 2014 के बाद अस्थिर सरकारों के बाद स्थिर सरकार का दौर आया। अटल जी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की शुरुआत हुई थी, जिसमे विपरीत विचारधारा के पार्टियों के साथ भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनी लेकिन इसके बाद की कांग्रेस की यूपीए गठबंधन की सरकार 2004 से 2014 तक का कालखंड भरष्टाचार में लिप्त थी। जैसे ही तब के  गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की नाम की घोषणा चुनाव प्रचार कमिटी के लिए हुई तभी पूरे देश के कार्यकर्ताओ के बीच नवीन ऊर्जा का संचार हुआ, इस चुनाव अभियान में पटना के गांधी मैदान की भूमिका ऐतिहासिक थी क्योंकि बमो के धमाकों के बीच सफल रैली करना मोदी जी के मजबूत इक्षाशक्ति का परिणाम था और ये संदेश पूरे देश में मजबूती से गया। मंत्री नितिन नवीन ने आगे अपने संबोधन में बताया की पूर्ववर्त्ती सरकारे गरीबो के नाम पर राजनीति करती थी लेकिन 2014 के बाद मोदी सरकार गरीबो के कल्याण की योजनाओं पर काम करने वाली सरकार है। पहले मेक इन इंडिया के नारे से शुरुआत करने के बाद हम धीरे धीरे आत्मनिर्भर भारत के सपने को आत्मसात करने की योजना पर काम कर रहे है।और ये सारी बाते एक मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हो रहा है, पहले की मजबूर सरकारों में निर्णय लेने की क्षमता की कमी थी, लेकिन वोट की चिंता न करते हुए मोदी सरकार अपने कड़े और बड़े फैसले लेने के लिए जाना जाएगा। चाहे काश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने की बात हो अथवा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, यह एक युगांतकारी निर्णय था, राम मंदिर हिंदुत्व आस्था का केंद्र है जो आने वाले हजारों सालों तक हिन्दू आस्था को जीवित रखेगा।
प्रशिक्षण वर्ग में कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा ने संगठन एवं सरकार के समन्वय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को एक प्रकार के शोध के कार्य बताया ताकि सामाजिक दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सके। संगठन की प्रकृति मूल रूप से कार्यकर्ता ही होते है जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय निकायों के बीच सामंजस्य स्थापित करते है। सरकार के गठन के बाद संगठन का दायित्व है की वो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने में मदद करे। 
इस प्रशिक्षण शिविर में मंच संचालन संजय पप्पू ने किया, इस शिविर में शैलेन्द्र यादव, विमल कश्यप, विनय केशरी, बिनोद सिंह, निशांत कुशवाहा, दीपू चंद्रवंशी ,विकास मेहता ,नवनीत कुमार इत्यादि कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।