बिहार विधान परिषद में राजद के मुख्य संचेतक सुबोध कुमार ने सदन में व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सभापति जी राज्य में चूहे से परेशान हैं। हम उस चूहे को पकड़ कर लाये हैं। यह चूहा कभी शराब पी जाता है तो कभी तटबंध खोद जाता है।
इस चूहे पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि केन्द्रीय वन प्राणी अधिनियम के अनुसार चूहे जैसे प्राणी को पिंजरे में बंद रखने पर केस किया जाये। साथ ही इस पर भाजपा को आदित्य नाथ पांडे ने राजद सुप्रीमो पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक चूहा तो झारखंड जेल में बंद है।उनकी इस पर राजद के सुबोध कुमार भडक़ गये और आदित्यनाथ पांडे एवं सुबोध कुमार के बीच काफी बहस हुई।
बिहार : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बोले- राज्य केसभी अस्पतालों में हार्ट अटैक के रोगियों का उपचार पीपीपी मोड पर किया जायेगा
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा सदस्यों पर विफरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शादी कर पत्नी को छोड़ा, जिससे महिला नारकीय जीवन बीता रही है। भाजपा वाले दूसरों पर टीका-टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबांन में झांक कर देखे जो लोग अपना घर संभाल नहीं सकते वे हमेशा लालू प्रसाद एवं उनके परिवार पर तंज कसते रहते हैं।
लालू जी के समय एक या दो घोटाले हुए थे लेकिन आज दर्जनों घोटाले हो रहे हैं। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सदन में काफी नोंक-झोंक हुई। इस पर सभापति हारूण रशीद के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।