BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से विद्यार्थियों के जीवन में आया क्रन्तिकारी बदलाव : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार सरकार बिहार के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए लगातार तत्पर है। बिहार सरकार शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने और शिक्षा का अलख जगाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही हैं, इन योजनाओं की बदौलत आज बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुयी है। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता सँभालते ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार में बच्चियों के बीच शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की, जिनमें ‘मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना’ ने तो पुरे देश में एक अलग पहचान बनाईl इससे बेटियों के जीवन में एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक बदलाव लाने का काम भी शुरू हुआ। मुख्यमंत्री जी ने बालिका साइकिल योजना से बिहार में ठोस सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया। इस योजना से ना केवल प्रदेश की बेटियों में आत्मविश्वास जगा बल्कि उनके शैक्षणिक, सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी क्रांतिकारी परिवर्तन हुए। बाद में मुख्यमंत्री जी ने इस योजना में छात्रों को भी शामिल कर दिया। आज इस योजना से बिहार के छात्र और छात्राओं दोनों को लाभ मिल रहा हैl इसके अलावे पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित दर्जनों योजनाओं के माध्यम से शिक्षा के प्रति छात्र- छात्राओं में रुची जगाई गयी, जिसके सुखद परिणाम सामने आने लगे हैंl 

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस योजना का परिणाम यह रहा कि 2005 में बिहार में जहां कक्षा 10 की परीक्षा में मात्र 1.87 लाख छात्राएं शामिल हुईं थीं, वहीँ 2020 में छात्राओं की संख्या बढ़कर 8.37 लाख हो गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2023 में ली गयी माध्यमिक परीक्षा में लड़कों से अधिक लड़कियों की भागीदारी बिहार में आई मूक क्रान्ति की स्वयं गवाही दे रही हैl सरकार द्वारा चलायी गयी विभन्न योजनाओं से प्रदेश के विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ा है। 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2022- 23 में मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना से प्रदेश के 6,75,125 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है, ज्कब्की इस योजना का लाभ लाखों बालकों को भी लाभ मिल रहा है। वित्त वर्ष 2023 -24 के लिए प्रस्तुत 2,61,885.4 करोड़ के बजट में शिक्षा विभाग के लिए पन्द्रह प्रतिशत कुल 40,450.91 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया हैl जो सरकार की शिक्षा क्षेत्र को दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाता हैl अकेले साईकिल योजना के लिए 50 करोड़ रूपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से ज्ञान की धरा रही है और यहाँ शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतरीन बनाना बिहार सरकार की प्राथमिकता है। बिहार में साइकिल सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति ऐसी ललक पैदा हुई कि आज उच्च शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक में बिहार के छात्र मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे  हैं। साथ ही प्रदेश में तकनिकी शैक्षणिक संस्थानों का जाल बिछाया जा रहा है।