पटना : मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलांगना एवं मिजोरम विधान सभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़त बनाये रखने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में सुबह आठ बजे से ही जश्न का माहौल बनाये हुये हैं। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने दूरभाष पर बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लगातार बढ़त पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है तथा तीनों राज्यों की जनता के साथ वहां के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को भी हार्दिक बधाई दी है।
डा. झा ने कहा कि तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है तथा इसके लिये राहुल गांधी एवं श्रीमती सोनिया गांधी ने जिस धैर्य, साहस एवं संयम के साथ कांग्रेस चुनाव अभियान का नेतृत्व किया उसके लिये, वे बधाई के पात्र हैं। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त पर श्री राहुल गांधी को बधाई दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बिहार प्रभारी राजेश लिलौटिया, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी एवं डा. समीर कुमार सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण एमएलए एवं विधायक डा. शकील अहमद खान एवं विधायक बंटी चौधरी प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी एच.के. वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, डा. हरखू झा, लाल बाबू लाल, इंटक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, अजय यादव,श्रीमती जया मिश्रा, प्रो. वीणा कर्ण, श्रीमती विनीता झा, जमाल अहमद भल्लू, अजय कुमार चौधरी, श्रीमती अनिता यादव, श्रीमती शीला कुशवाहा, प्रो. अम्बुज किशोर झा, श्रीमती रीता सिंह, डा. विनोद शर्मा, गुंजन पटेल, श्री दौलत इमाम, मंजीत आनन्द साहु, मो. शाहनवाज, डा. मो. हसनैन कैशर, आनन्द माधव, कुमार आशीष, एनएसयूआई के अध्यक्ष चुन्नू सिंह, कौशर खान, शशि रंजन, मनोज कुमार सिन्हा,वशी अख्तर, सुनील कुमार सिंह, सरोज तिवारी, श्रीमती मोनी पासवान, फिरोज हसन, अशोक यादव, श्रीमती विजया कान्ति दूबे, श्रीमती सुनीता साक्षी, संतोष श्रीवास्तव लगातार सदाकत आश्रम में रहकर कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, सोनिया-राहुल जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे।
कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने देश में कांग्रेस की वापसी पर प्रसन्नता जाहिर की एवं विश्वास व्यक्त किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।