बीती शाम सोमवार को मुंबई में फिल्मी सितारों से सजी 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सेरेमनी' का आयोजन किया गया जोकि बेहद ही शनदार और मनमोहक नज़र आया, वहीं एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस के लिए नामी सितारों और साथ ही फिल्मों को अवॉर्ड भी दिया गया।
इसमें मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट से लेकर एक्टर वरुण धवन तक, कई सितारे शामिल होते नज़र आये। जहां इन यंग स्टार्स ने अपने टैलेंट के दम पर दादासाहेब फाल्क अवॉर्ड अपने नाम किया। तो वहीं, कई बार विवादों में रही फिल्म निर्देशक विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने भी इस अवॉर्ड को जीतने में बाजी मार ही ली। आइये अब एक नजर डालते हैं दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विनर्स के नामो पर...!
बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई 'द कश्मीर फाइल्स'
फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सराहा गया। इस अवॉर्ड को जीतने की खुशी में विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट कर अपने जज़्बात बयां करते हुए कहा कि, "यह अवॉर्ड आतंकवाद के विक्टिम्स और भारत के सभी लोगों को डेडिकेट करता हूं"। बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को इसी फिल्म के लिए मोस्ट वर्सटाइल एक्टर भी चुना गया।
रणबीर-आलिया बने बेस्ट एक्टर्स
जहां लिस्ट में फिल्म के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' को अवार्ड दिया गया तो वहीं बेस्ट एक्टर के लिए बॉलीवुड की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वही साउथ की 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर के रूप में चुना गया। वरुण धवन को उनकी फिल्म 'भेड़िया' के लिए बेस्ट क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया। और वही एवरग्रीन रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सामने आई विनर्स के नाम की लिस्ट
1. बेस्ट फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
2. बेस्ट डायरेक्टर- आर बाल्की (चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट)
3. बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)
4. बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
5. मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
6. बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- मनीष पॉल (जुग जुग जियो)
7. फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए- रेखा
8. बेस्ट वेब सीरीज- रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस
9. क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन फॉर भेड़िया
10. फिल्म ऑफ द ईयर- आरआरआर
11. टेलिविजन सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा
12. बेस्ट एक्टर इन टेलिविजन सीरीज- जैन अमान (फना- इश्क में मरजावां)
13. बेस्ट एक्ट्रेस इन टेलिविजन सीरीज- तेजस्वी प्रकाश (नागिन 6)
14. बेस्ट मेल सिंगर- साचेत टंडन (माया मैनू)
15. बेस्ट फीमेल सिंगर - नीती मोहन (मेरी जान)
16. बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (विक्रम वेधा)