बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अब बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। अहान शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बताया जाता है कि वो साउथ की सुपरहिट फिल्म आर एक्स 100 से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। वैसे अहन शेट्टी अपने बॉलीवुड डेब्यू के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चार्चा का विषय बने रहते हैं।
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ है। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है और अब ये इसे आगे तक ले जाने की सोच रहे हैं। आइए आपको आज हम शेट्टी खानदान की होने वाली बहू की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
अहान और तानिया श्रॉफ स्कूल दिनों से हैं साथ
अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ एक-दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। स्कूल के दिनों से लेकर ये कपल अभी तक भी साथ है। अब इनके रिश्ते को देखकर ऐसा लगता है कि अब ये आगे भी साथ ही रहने वाले हैं।
तानिया श्रॉफ हैं बेहद ग्लैमरस
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ की फोटोज देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वो किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है। तानिया की फोटोज को देखकर यह कहा जा सकता है कि अहान और तानिया एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।
बेशक तानिया श्रॉफ ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है लेकिन इस बात में कोइ शक नहीं कि वो अपनी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने का दम रखती है।
तानिया श्रॉफ के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है कि वो अहान शेट्टी की बहन अथिया शेट्टी की बहुत अच्छी दोस्त हैं। ये दोनों एक साथ खूब मस्ती करती हैं। ऐसा भी बताया जाता है कि पापा सुनील शेट्टी को भी अपने बेटे की गर्लफ्रेंड यानि तानिया श्रॉफ पसंद है।
तानिया श्रॉफ को अपने दोस्तों के साथ हॉलीडे पर जाना बहुत पसंद भी है। वो कई बार अहान के साथ घूमने भी जा चुकी है। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
यहाँ देखें तानिया श्रॉफ का बोल्ड लुक...

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

