हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान कायम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस अपने पति निक जोनास से शादी कर लेने के बाद अमेरिका में लॉस एंजेलिस में ही रह रही हैं। वैसे भले ही अब एक्ट्रेस भारत से दूर विदेश जाकर बस गई हो, लेकिन वह अपनी भारतीय संस्कृतियों को नहीं भूली हैं। बात फिर दिवाली की हो या महाशिवरात्रि या कोई अन्य फेस्टिवल प्रियंका चोपड़ा हर एक त्योहार हो को बहुत धूम धाम से सेलिब्रेट करती हैं।
इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा का एक बार फिर से देसी अंदाज देखने को मिला। जी हां, एक्ट्रेस अब हाल ही में पूरे जोश के साथ होली मनाती हुई नजर आई। जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। होली के खास दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर एक पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक्ट्रेस के के साथ पूरा जोनास परिवार नजर आ रहा है। जोकि होली के रंगो में रंगा नजर आया।
इसके अलावा प्रियंका और निक दोनों ही होली सेलिब्रेशन में रोमांटिक हुए दिखाई दिए। तस्वीरों में कपल एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियोज को देसी गर्ल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है प्रियंका अपने लविंग हस्बैंड को पहले किस करती है, जिसके बाद निक उन्हें अचानक से रंग लगा देते है। वहीं बाकि फोटोज में परिवार और दोस्तों को देखा जा सकता है।
इस पोस्ट को शेयर करके एक्ट्रेस लिखती हैं, ऐसे वक्त में कुछ आनंद पाने में सक्षम होना, जब दुनिया बहुत डरावनी लगती है, ये एक आशीर्वाद है। सभी को होली मुबारक। देसी की तरह होली खेलने के लिए हमारे दोस्तों और परिवार को धन्यवाद! अच्छा महसूस कर रही हूं। #photodump #happyholi #goodoverevil #festivalofcolours।
इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में प्रियंका ने निक संग कुछ तस्वीरें साझा करके इसके कैप्शन में लिखा, 'मुझ पर एक एहसान करो.. चलो होली खेलते हैं। माफ़ करना। करना पड़ा! इन फोटोज में अभिनेत्री को अपने पति के साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है।
कुछ ऐसा था एक्ट्रेस का होली लुक
होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का लॉन्ग शर्ग कैरी किया हुआ था। जिसके साथ ट्रेडिशनल ज्वैलेरी मैच की। निक ने प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी, जो की रंगो से पूरी तरह सराबोर थी।
गौरतलब है, प्रियंका चोपड़ा के लिए ये साल बहुत खास है। क्योंकि इसी साल की शुरुआत में उन्हें मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। प्रियंका और निक सरोगेसी से अपनी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। प्रीटर्म होने के चलते बच्ची को 1 महीने अस्पताल में ही रहना पड़ा। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक बच्ची की पहली झलक फैंस को नहीं दिखाई है।