बॉलीवड एक्टर
ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग और फिट एक्टर में से एक है। ऋतिक की जबरजस्त फैन
फॉलोइंग है। ऋतिक जितने कमाल के
एक्टर है उतने ही खुले दिल से ये यह अपने फैंस से मिलते है। हाल ही में ऋतिक रोशन एक
फिटनेस इंवनेंट में पहुंचे हुए थे। इस दौरान ऋतिक रोशन को देखने के लिए काफी लोगों
की भीड़ पहुंची हुई थी। इसी दौरान ऋतिक को अपने सामने देखकर उनके एक फैन ने सीधे
स्टेज पर पहुंचकर उनके पैर छू लिए।
फिल्मी सितारों के फैंस की कोई कमी नहीं है। इनकी एक झलक पाने को यह फैंस काफी बेताब रहते है। ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के हैंडसम हंक है और उनकी फिटनेस का हर कोई दिवाना है। हाल ही में ऋतिक रोशन एक फिटनेस इंवनेंट में पहुंचे हुए थे जहां एक फैन ने स्टेज पर पहुंचकर एक्टर के पैर छू लिए। ऐसा होते ही ऋतिक रोशन ने भी बदले में उस फैन के ही पैर छू लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडिय़ो में ऋतिक रोशन एक इंवेंट में फैंस को प्रमोशन गिफ्ट गुडी बैग देते हुए नजर आ रहे थे। इसी बीच अचानक एक शक्स स्टेज की ओर बढ़ा और सीधे ऋतिक रोशन के पैर छू लिए। ये देखकर ऋतिक रोशन ने भी उस फैन के पैर छू लिए। ऋतिक के ऐसा करने से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद ऋतिक ने उस शक्स के साथ फोटो खिंचवाई और उसे गिफ्ट गुडी बैग भी दिया। साथ ही ऋतिक के ऐसा करने पर वहां मौजूद लोगों ने भी तालियां बजानी शुरू कर दी।
ऋतिक रोशन के इस एक्शन
पर इंवेंट में मौजूद लोगों ने तो उनकी तारीफ की ही, लेकिन उनके इस वीडियो के सामने
आने के बाद अब फैंस भी उनके इस कदम की तारीफ करते थक नहीं रहे है। किसी यूजर ने
लिखा, ‘सो स्वीट ऑफ़ यू @hrithikroshan।’ तो वहीं किसी ने
लिखा, ‘सो डाउन टू अर्थ’। इसके साथ ही कई लोग उन्हें मोस्ट हंबल सपुरस्टार बता रहे
है। ऋतिक रोशन के इस वीडिया पर अब फैंस कमेंट करके उनकी जमकर तारीफ कर रहे है।
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाल है, जिसका टीजर सामने आ चुका है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा ऋतिक रोशन ‘फाइटर’ फिल्म में भी नजर आने वाले है जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है।