सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक ऐसी जगह है जहां झूठी खबरें फैलने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। अक्सर सेलेब्स को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ है। जी हां, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक्टर सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे थे। यही नहीं इस फोटो को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा था कि दोनों गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में सोनाक्षी मांग में सिंदूर लगाए और बिल्कुल तैयार दिखीं। हालांकि जल्दी ही यह भी साफ हो गया कि यह एक फोटोशॉप्ड तस्वीर है। अब इस तस्वीर पर सोनाक्षी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे बेवकूफी भरा बताया।
दोनों कपल की तरह आये नजर
वायरल हुई इस फोटो में जहां सलमान खान व्हाइट शर्ट और बेज कलर का कोट पहने नजर आये। तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा लाल कलर की साड़ी में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं फोटो को ध्यान लगाकर देखा जाये तो एक नजर में ही यह साफ हो जाता है कि यह एक फेक फोटो है। Reddit पर शेयर की गई एक पोस्ट के मुताबिक सोनाक्षी ने ऐसे ही एक पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।
सोनाक्षी ने कही ये बात....
सोनाक्षी सिन्हा ने तस्वीर पर कमेंट करके लिखा, क्या आप इतने पागल हैं कि आप असली और मॉर्फ्ड (बदली गई) तस्वीर में फर्क नहीं बता सकते। इसके साथ उन्होंने हंसी वाला इमोजी शेयर किया। वहीं एक्ट्रेस के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, आप रिप्लाई क्यों कर रही हैं? दूसरे ने लिखा, वे अटेंशन चाहते हैं और आप उन्हें दे रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की जल्द ही फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म शेमिंग के मुद्दे पर आधारित है। वह आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थीं।