मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी जल्द अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से शादी करने वाली है। कुछ समय पहले ही 40 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपनी शादी की खबर का खुलासा करते हुए बताया था कि लम्बी डेटिंग के बाद वो अपने बॉयफ्रेंड शलभ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
अपनी शादी की डेट के बारे में बताते हुए काम्या पंजाबी ने कहा था कि वो 10 फरवरी को सात फेरे लेंगी। अब उनकी शादी को महज 10 दिन बचे है और इसी बीच काम्या के करीबी दोस्तों ने बीते रविवार की शाम सरप्राइज बैचलर पार्टी का आयोजन किया।
काम्या ने इस पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है , जिसमे वो अपने गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही है। कैमरे के सामने काम्या ‘ब्राइड टू बी’ के लुक में आकर्षक पोज़ देती भी नजर आयी।
पार्टी के दौरान काम्या ब्लैक टॉप के साथ रेड कलर की स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लफ्ज रही थी और साथ में उन्होंने गजरा भी लगाया हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन में लिखा – ‘इस सरप्राइज को देने के लिए तुम सभी का शुक्रिया। मुझे स्पेशल महसूस करवाया। हां, हां मेरी शादी है।’
बता दें हाल ही में , काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड भी भी फैंस के साथ शेयर किया था। इस कार्ड पर उनका और उनके होने वाले पति शलभ का नाम लिखा हुआ था। ये काम्या पंजाबी की दूसरी शादी है।
बता दें काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। 10 साल बाद ये शादी टूट गयी और तब से काम्या अपनी 9 साल की बेटी की अकेले ही परवरिश कर रही है। काम्या के होने वाले पति के बारे में बात की जाए तो शलभ डांग दिल्ली बेस्ड हेल्थकेयर प्रफेशनल हैं।