नोरा फतेही ने अपने डांस के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है। साथ ही वो कई रियलिटी शोज़ का हिस्सा भी बन चुकी है। ऑडियंस को मूवीज में उनकी एक्टिंग देखने का भी मौका मिला। लेकिन नोरा के लुक्स और डांस ने लाखों लोगों को दीवाना बना दिया। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस पसंद भी करते हैं।
एक्ट्रेस की दिवानगी इतनी हो गई है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स भी लगातार बढ़ते नज़र आ रहे है। अभी एक्ट्रेस के फॉलोवर्स लाखों में नहीं, करोड़ों में गिने जाते हैं। हाल ही में नोरा के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन यानी 2 करोड़ फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं, जो बताते हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है।
नोरा भी 2 करोड़ फॉलोवर्स होने पर काफी खुश हैं। वो अब 2 करोड़ फॉलोवर्स होने पर सेलिब्रेट कर रही हैं और उन्होंने पार्टी भी की। अभी एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं। उन्होंने इस पार्टी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि वो डांस कर रही हैं और सभी मस्ती कर रहे हैं। साथ ही वो हाथ में 20 मिलियन लिखा हुआ बैलुन लेकर खड़ी है।
एक्ट्रेस की ये लग्जरी पार्टी काफी शानदार लग रही है, जिसमें एक्ट्रेस खुद व्हाइट ड्रेस में नज़र आ रही हैं। इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही हैं और उन्हें हर कोई पसंद कर रहा है। वीडियो के व्यूज भी लगातार बढ़ रहे हैं।