जैसा कि आप और हम जानते हैं कि बॉलीवुड की दुनिया में प्रेम और पैसा दोनों की कोई कीमत नहीं होती है। क्योंकि यहां पैसों से प्रेम खरीदा जा सकता है या फिर प्यार से पैसा भी बड़ी असानी से पाया जा सकता है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने हमेशा एक ही लड़की से बेइंतहा प्यार किया है। तो चालिए आज हम आपको बतानेजा रहे हैं कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में जो अपनी पत्नी को हमेशा महारानी की तरह रखते हैं।
1.अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की। दोनों की साल 1999 में आई दो फिल्में जुल्मी और इंटरनेशनल खिलाड़ी में देखा गया था।
इसके दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें आज भी जब कभी अक्षय और ट्विंकल साथ देखे जाते हैं तो अक्षय कुुमार उनका काफी ज्यादा ख्याल करते हुए दिखाई देते हैं।
2.रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डेब्यू फिल्म में एक साथ काम किया था। दोनों को फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया और कुछ सालो डेट करने के बाद शादी की।
रितेश देशमुख जेनेलिया से बेइंतहा प्यार करते हैं। उन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होने देते। आज दोनों के दो बेटे हैं और दोनों एक साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
3.अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2007 में बॉलीवुड की मिस वल्र्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की। शादी के चार साल बाद 2011 ने उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया। आज भी अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या को बहुत प्यार करते हैं। अभिषेक अपनी पत्नी का पूरा ध्यान रखते है।
4.शाहरुख खान और गौरी खान
‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान और गौरी खान की लवस्टोरी से तो हर कोई वाकिफ ही होगा। गौरी के लिए दिल्ली से मुंबई गए शाहरुख आज भी गौरी का हर कदम पर साथ देते हैं।
यहां तक कि उनकी हर चीज का ख्याल करते हैं और तो और दोनों को किसी बड़े इवेंट और शादी-पार्टी में भी एक साथ देखा जाता है। शाहरुख ने गौरी संग साल 1991 में शादी की और आज दोनों के पास दो बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान हैं।