बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच रिश्ता पुराने समय से ही है और ये दोनों ही क्षेत्र ग्लैमर और लोकप्रियता से भरपूर है। दशकों से क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच अफेयर की ख़बरें आती रही है पर अनुष्का शर्मा, हेजल कीच, सागरिका घाटके, संगीता बिजलानी और शर्मिला टैगोर जैसी अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों में अपना प्यार पाया और शादी करने में भी सफल रही। आज हम आपको 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिनका क्रिकेटरों के साथ अफेयर तो रहा पर शादी ना हो सकी।
1.अमृता सिंह और रवि शास्त्री
भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी और मौजूदा कोच रवि शास्त्री का बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ अफेयर काफी समय चला और इस रिश्ते ने खूब सुर्खियां भी बटोरी। अमृता शारजहां स्टेडियम में रवि शास्त्री के लिए चीयर करती भी नजर आयी थी पर ये रिश्ता जल्द खत्म हो गया।
2.ईशा शर्वानी और जहीर खान
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अब अभिनेत्री सागरिका घाटके से शादी कर चुके है पर आपको बता दें सागरिका से पहले जहीर ने करीब आठ साल तक अभिनेत्री ईशा शरवानी को डेट किया। खबर ये भी आयी थी की दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे पर दोनों के बीच दूरी आ गयी और ये रिश्ता खत्म हो गया।
3.नगमा और सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और अभिनेत्री नगमा के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी और दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में भी थे। लेकिन किसी कारणवश ये रिश्ता टूटा और सौरव गांगुली ने नगमा को छोड़ डोना से शादी कर ली।
4.दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह
बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण का नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ा पर ये रिश्ता भी चल नहीं पाया। साथ ही आपको बता दें दीपिका का नाम महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी जुड़ा था।
5.किम शर्मा और युवराज सिंह
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम अभिनेत्री किम शर्मा के साथ भी जुड़ा था और दोनों ने लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट किया पर किम से युवराज का ब्रेकअप हुआ। इसके बाद युवराज की जिंदगी में एक्ट्रेस हेजल कीच आयी और दोनों ने शादी कर ली।