लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

64वें फिल्म फेयर अवार्ड में छाये आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, देखिये पूरी अवार्ड लिस्ट

बीती शाम मुंबई में 64वें फिल्म फेयर अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमे बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने खूब जलवा बिखेरा।

बीती शाम मुंबई में 64वें फिल्म फेयर अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमे बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने खूब जलवा बिखेरा। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

फिल्म फेयर

मुंबई में 64वें फिल्म फेयर अवार्ड में रणबीर कपूर को फिल्म ‘संजू ’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। रणबीर कपूर के नाम की जैसे ही घोषणा हुई तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को किस किया।

फिल्म फेयर

इसके बाद रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को गले लगाया। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक ही साथ बैठे थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म फेयर

आलिया को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म राजी के लिये मेघना गुलजार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजी गयी।

फिल्म फेयर

अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी स्पीच में आलिया भट्ट ने कहा- मेघना, मेरे लिए राजी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीना का नतीजा है। इसके बाद उन्होंने अपने लीड हीरो विक्की कौशल का शुक्रिया किया। आलिया भट्ट ने कहा- विक्की तुम्हारे बिना ये फिल्म अधूरी थी।

फिल्म फेयर

 

आलिया भट्ट ने इसके बाद अपने मेंटर करण जौहर का शुक्रिया अदा किया। आखिर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां पर मेरा सबसे स्पेशल शख्स है। आई लव यू।

फिल्म फेयर

पॉपुलर च्वायस कैटेगरी बेस्ट फिल्म के लिये भी फिल्म राजी को पुरस्कार दिया गया।बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘बधाई हो’ और रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिये दिया गया।

फिल्म फेयर

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिये दिया गया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल सुरेखा सिकरी को (बधाई हो) के लिये मिला वहीं बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल विक्की कौशल (संजू) और गजराज राव को (बधाई हो ) के लिये दिया गया।

फिल्म फेयर

अब देखिये फिल्म फेयर 2019 की पूरी अवार्ड लिस्ट : 

बेस्ट फिल्म: राज़ी

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए क्रिटिक्स अवार्ड: अंधाधुन

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (महिला): आलिया भट्ट, राज़ी

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (पुरुष): रणबीर कपूर, संजू

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) के लिए क्रिटिक्स अवार्ड: नीना गुप्ता, बधाई हो

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) के लिए क्रिटिक्स अवार्ड: रणवीर सिंह, ”पद्मावत”

बेस्ट डेब्यू एक्टर (महिला): सारा अली खान, केदारनाथ

बेस्ट डेब्यू एक्टर (पुरुष): ईशान खट्टर, बियॉन्ड द क्लाउड्स

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: मेघना गुलज़ार, राज़ी

बेस्ट डेब्यू निर्देशक: अमर कौशिक, स्त्री

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): गजराज राव, बधाई हो और विक्की कौशल, संजू

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): सुरेखा सीकरी, बधाई हो

सर्वश्रेष्ठ संवाद: अक्षत घिल्डियाल, बधाई हो

सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी: अनुभव सिन्हा, मुल्क

लघु फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): हुसैन दलाल, शेमलेस

एक लघु फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): कीर्ति कुल्हारी, माया

सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड: प्लस माइनस

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): रोगन जोश

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन): द सॉकर सिटी

सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम: ”पद्मावत”

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): ऐ वतन, रज़ी के लिए अरिजीत सिंह

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): घूमर के लिए श्रेया घोषाल, ”पद्मावत”

सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स : ऐ वतन के लिए गुलज़ार, राज़ी

सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स : अंधाधुन

सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर : डैनियल जॉर्ज, अंधाधुन

बेस्ट साउंड डिज़ाइन: कुणाल शर्मा, तुंबबाद

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: कृति महेश मिद्या, घूमर के लिए ज्योति तोमर, ”पद्मावत”

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: पंकज कुमार, तुंबबाद

सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग : पूजा लाधा सुरती, अंधधुन

बेस्ट कॉस्ट्यूम: शीतल शर्मा, मंटो

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: नितिन जिहानी चौधरी और राजेश यादव (तुंबबाद)

बेस्ट वीएफएक्स: रेड चिलीज एफएक्स, जीरो

इस अभिनेत्री को मोदी के मंत्री के खिलाफ उतारा मैदान में, पीएम इमरान खान को किया था डेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।