बिग बॉस सीजन 13 में खूब सुर्खियां बटोरने के बाद भी गुमनाम हो गए ये पांच कंटेस्टेंट

Summary :

बिग बॉस सीजन 13 शो के इतिहास का सबसे सफल सीजन माना गया और शो के कन्टेस्टेंटों को भी जबरदस्त सुर्खियां मिली। शो खत्म होने के बाद शहनाज़ गिल , सिद्धार्थ शुक्ला , आसिम रियाज़ , पारस छाबड़ा जैसे प्रतिभागियों को बड़े ऑफर मिले है पर कुछ सितारे ऐसे भी है जो पुरे सीजन सुर्खियां बटोरने के बाद भी खाली हाथ है।

आरती सिंह : 

आरती सिंह बिग बॉस के 6 फाइनलिस्ट तक पहुंची और पूरे सीजन चर्चा में बनी रही पर शो खत्म होने के बाद इन्हे कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हो पायी है। 
अबू मालिक :

 मशहूर संगीतकार अनु मालिक के भाई अबू मालिक का सफर बिग बॉस के सीजन 13 में खास लम्बा नहीं चला और शो खत्म होने के बाद भी ये गुमनामी  में ही है। 
शेफाली बग्गा : 

अपनी बेबाक बयान बाजी के चलते बिग बॉस के घर में जबरदस्त सुर्खियां बटोरनी वाली शेफाली बग्गा भी शो से बाहर आने के बाद अब तक काम की तलाश में है। 
कोइना मित्रा :

 एक्ट्रेस कोइना मित्रा भी बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद लाइमलाइट से दूर है। घर में इनकी किसी के साथ खास बॉन्डिंग नहीं रही और शो खत्म होने के बाद से ये सोशल मीडिया से भी गायब है। 
अरहान खान : 

रश्मि देसाई के साथ रिलेशनशिप और बिग बॉस के घर में धमाकेदार एंट्री के बाद भी अरहान खान को करियर में अब तक खास कामयाबी मिलती नहीं दिखाई दी है।  

Ujjwal Jain