ऑस्कर पुरस्कार को लेकर बॉलीवुड में भी कई धारणाएं है , किसी के लिए ये गर्व की बात है तो कोई ऑस्कर को महज़ एक पुरस्कार भर मानता है। लेकिन ये जरूर देखा गया है की जब भी कोई भारतीय फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की जाती है तो सबका ध्यान अनायास ही उस फिल्म की तरह खिंचा चला जाता है।
हाल ही में राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन ऑस्कर के लिए नामित हुई। इस फिल्म के नामित होने पर कई फिल्म सितारों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियांएं भी सामने राखी जैसे प्रियंका चोपड़ा ने इस अवार्ड श्रेणी की चयन प्रक्रिया को समझ न आने वाला काम बताया तो किसी ने इस फिल्म की तारीफ कर न्यूटन फिल्म को ऑस्कर का हकदार भी बता दिया।
पर आज हम आपको बताने वाले है एक ऐसे अभिनेता के बारे में जिनकी एक या दो नहीं बल्कि 8 फ़िल्में ऑस्कर में जा चुकी है पर फिर भी इस अभिनेता को बॉलीवुड में वो दर्ज़ा नहीं मिल पाया जो इन्हे मिलना चाहिए था। इस हीरे का नाम है रघुवीर यादव, रघुवीर यादव को आपने कई फिल्मों में नोटिस किया होगा।
‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से लेकर ‘पीपीली लाइव’ के बुधिया तक, ‘लगान’ के भूरा से लेकर ‘न्यूटन’ के लोकनाथ तक, जिस सीन में दिखें… टैलेंट के साथ ही नजर आए। रघुवीर यादव के हिस्से में बड़ा ही दिलचस्प रिकॉर्ड आया है। वो बॉलीवुड के इकलौते कलाकार हैं जिनकी 8 फिल्में ऑस्कर के दरवाजें तक पहुंच चुकी हैं।
‘न्यूटन’ ऑस्कर में पहुंचने वाली वो आठवीं फिल्म हैं जिसमें रघुवीर यादव हैं। वैसे रघुवीर सिर्फ एक्टिंग अच्छी नहीं करते हैं, वो गाना भी बड़ा लाजवाब गाते हैं। महंगाई डायन, खाय जात है… गाना तो सुना ही होगा, इन्होंने ही गाया था।
ये रघुवीर यादव की उन फिल्मों की लिस्ट हैं जो ऑस्कर में पहुंच चुकी है, लिस्ट में उन किरदारों के नाम भी दिए हैं जो रघुबीर ने इन फिल्मों में निभाए हैं।