एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को मिला पहला इंटरनैशनल अवॉर्ड, ग्लैमरस ड्रेस में दिखी बेहद हॉट

Summary :

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कम समय में अपनी पहचान एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर बनायीं है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में काफी सफल रही है। भूमि ने कई अवार्ड भी अपने नाम किये है और अब उनके खाते में एक इंटरनेशनल अवार्ड भी जुड़ गया है।

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कम समय में अपनी पहचान एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर बनायीं है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में काफी सफल रही है। भूमि ने कई अवार्ड भी अपने नाम किये है और  अब उनके खाते में एक इंटरनेशनल अवार्ड भी जुड़ गया है। 
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) के 24वें संस्करण में ‘फेस ऑफ एशिया अवॉर्ड’ जीता है, जिसे लेकर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। 
भूमि इस समय अपनी फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ की स्क्रीनिंग के लिए दक्षिण कोरिया में मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं काफी गर्व महसूस कर रही हूं और बहुत भावुक हूं कि मेरे काम को बुसान के दर्शकों और आलोचकों ने पसंद किया।’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘यह मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय जीत है, ऐसे में मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मुझे ऐसी फिल्मों में काम करने की चाहत है, जिससे मैं कुछ महत्वपूर्ण संदेश पहुंचा सकूं और पूरी ईमानदारी के साथ प्रदर्शन कर सकूं। मुझे आशा है कि मैं ऐसी शानदार फिल्मों का हिस्सा बनूंगी, जिसे भविष्य में भी पसंद और याद किया जाएगा।’

इसके साथ ही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने फिल्म की निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव और प्रोड्यूसर एकता कपूर को ‘शानदार मौका’ देने के लिए धन्यवाद दिया। 
‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ के अलावा भूमि पेडनेकर ‘सांड की आंख’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और वो’ और ‘भूत – पार्ट वन : द हांटेड शिप’ में नजर आएंगी। 

Ujjwal Jain