बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादियां जितनी चौंकाने वाली होती है उतना ही इनके तलाक हैरान करते है। खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा भी अपने पति साहिल सांघा से अलग होने जा रही है। इस फैसले की जानकारी खुद दीया मिर्जा पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने और उनके पति साहिल ने 11 साल तक चली अपनी शादी के बाद अब अलग होने का फैसला कर लिया है।

साथ ही दीया ने ये भी लिखा की ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और उन दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। दीया के फैंस इस बात से भले भी हैरान हो पर दीया के मुताबिक़ ये उनकी जिंदगी की नयी शुरुआत है।

आपको बता दें दीया मिर्जा ने फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म संजू में उन्होंने संजय दत्त की पत्नी का किरदार निभाया था। दीया मिर्जा और साहिल सांघा ने 2014 में एक दूसरे से शादी की थी

सोशल मीडिया पर शेयर किये गए अपने पोस्ट में दीया मिर्जा ने लिखा, “11 साल तक एक दुसरे का साथ निभाने के बाद और जिंदगी के हर दुःख सुख बांटने के बाद हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है लेकिन हम हमेशा दोस्त रहेंगे।

दीया मिर्जा ने आगे लिखा, ” हमारा सम्मान करने और साथ देने के लिए हम हमारे परिवार, दोस्तों और मीडिया को धन्यवाद करते हैं। साथ ही हम उम्मीद करते है कि लोग हमारी निजता का ध्यान रखेंगे। हमारे फैसले पर अब हम कोई कमेंट नहीं करना चाहते। ये पोस्ट मेरे और साहिल दोनों की तरफ से था।



Download Android App
Download iOS App



