बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने जो बवाल मचाया है वो थमने का नाम नहीं ले रहा। एक्टर को ट्रॉल्लिंग का तो सामना करना पड़ा ही साथ ही उनके खिलाफ कई प्रदर्शन हुए। बात यही रुकी नहीं एक्टर के खिलाफ कई FIR भी दर्ज हुई है। लेकिन रणवीर सिंह को इंडस्ट्री का सपोर्ट भी मिल रहा है। कई लोगो ने खुलकर रणवीर को सपोर्ट किया है। वही, अब ऐसा लगने लगा है कि रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट का ट्रेंड सेट कर दिया है।
रणवीर के बाद एक- एक कर कई सितारे अपने न्यूड फोटोशुट की तस्वीरें शेयर कर रहे है। इस बीच अब खतरों के खिलड़ी 12 फेम एरिका पैकर्ड ने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर को पोस्ट किया। एरिका एक पॉपुलर सुपरमॉडल हैं। वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। शो में उनका सफर लंबा नहीं रहा और पहले हफ्ते ही उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
वही अब एरिका ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है उसमें वह टॉपलेस होकर बैठी हुई हैं और अपने ब्रेस्ट को हाथों से ढका है। साथ ही उन्होंने जींस पहनी है। एरिका ने इसके साथ फनी कैप्शन लिखा, ‘यहां रणवीर को कंपनी दे रही हूं लेकिन आप मेरा बम नहीं देख सकते।’
उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर कहते हैं, ‘एफआईआर, एफआईआर।’ एक यूज़र ने लिखा, ‘रणवीर सिंह कहां है?’ एरिका के चाहने वाले भी कम नहीं है। उनके कई फैन्स ने उनका सपोर्ट किया और उन्हें ग्लैमरस बताया है।
लेकिन इस फोटो के सामने आने के बाद एरिका काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वहीं उनके इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने एफआईआर की मांग की है। तो कुछ लोगो का कहना है कि ये एक और उभरता हुआ राष्ट्रीय मुद्दा।’