मशहूर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा भी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आजकल घर पर रहकर ही वक्त बिता रही है। निया ने खुद को आइसोलेट किया हुआ है और इस दौरान वो न सिर्फ खुद को सुरक्षित रख रही है बल्कि अपने फैंस को भी जागरूकता सन्देश दे रही है।

अन्य सेलिब्रिटीज की तरह निया शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में लोगों को इस वायरस से बचने की सलाह दी है। निया बेहद मजाकिया पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर आपको हंसी भी आएगी।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने निया के पोस्ट पर कमेंट करके हंसी वाले रिएक्शन दिए है। निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है , जिसमें लिखा था, ‘भाड़ में जाएं, लेकिन भीड़ में न जाएं’।’
निया के इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब कमेंट किये है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। कई यूजर्स ने निया के पोस्ट पर कमेंट करके कहा है कि आज के माहौल में भीड़ से ज्यादा ‘भाड़ में जाना’ ही सुरक्षित है।

निया शर्मा ने बीते दिनों भी सैनेटाइजर के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा ही दिलचस्प मीम शेयर किया था। इसमें लिखा था, ‘घर में नहाएंगे नहीं, लेकिन बाहर इनको हैंड सैनिटाइजर चाहिए।’ ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया शर्मा इन दिनों एकता कपूर के हिट शो नागिन के सीजन 4 में नजर आ रही है। कोरोना की वजह से सभी प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिए गए है और घर पर ही वक्त बिता रहे है।



Download Android App
Download iOS App



