बॉलीवुड में आपको कई ऐसे सितारों के बारे में सुनने को मिला होगा की जबरदस्त डेब्यू के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मे दी और फिर अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। ऐसी ही एक अभिनेत्री चांदनी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मे की और यहाँ तक की सुपरस्टार सलमान के साथ इनकी जोड़ी नंबर एक जोड़ी तक कहा गया था।
अभिनेत्री चांदनी के नाम से थी मशहूर
हम बात कर रहे है बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी के बारे में , जिन्होंने ‘सनम बेवफा’ में सलमान खान के साथ काम किया था। अपने बॉलीवुड करियर में ये सुपरहिट फिल्म देने की वजह से वो फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शामिल हो गयी थी। फिल्म के साथ-साथ गाने भी बहुत हिट हुए थे और चांदनी रातों-रात के हिट अभिनेत्री बन कर लाखों फैंस के दिलों पर राज करने लगी थी।
लेकिन सफलता का ये दौर ज्यादा लम्बा नहीं चल पाया और उनकी चांदनी एक दम से फीकी पड़ने पड़ी। सनम बेवफा’ सहित अभिनेत्री चांदनी ने 1991 से 1996 तक कुल 10 फिल्मों में काम किया, लेकिन असफल फिल्मों की लंबी होती फेहरिस्त को देख उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
इस पांच साल के करियर में अभिनेत्री चांदनी को आखिरी बार फिल्म ‘हाहाकार’ में देखा गया। वह 1993 में रिलीज ‘1942: ए लव स्टोरी’ में भी चंदा के किरदार में थीं।
आपको बता दें अभिनेत्री चांदनी का असली नाम निवेदिता शर्मा है लेकिन बॉलीवुड में उन्हें चांदनी के नाम से ही जान जाता है। बॉलीवुड को छोड़ने के बाद अमेरिका में सेटल हो गयी और आज दो लड़कियों की मां हैं। लेकिन भले ही वो बॉलीवुड से गुमनाम हो गयी हो पर आजकल विदेशों में उनके चर्चे खूब है।
दरअसल चांदनी एक डांस टीचर बन गई हैं और अपना डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। इनका ये डांस इंस्टीट्यूट अमेरिका के ऑरलेंडो में है।
डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं असल में चांदनी पांच साल की उम्र से ही मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कर रही थीं। फिल्मों में करियर संवर नही सका तो उन्होंने अपने डांस के सपने को साकार किया।