बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा पर भड़की एक्ट्रेस पायल रोहतगी, कहा – वीडियो के पीछे है राजनीतिक साजिश

Summary :

हिंदुत्व के समर्थन और राष्ट्रवाद पर अपनी प्रतिक्रया देने की वजह से पायल रोहतगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में पायल ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वो भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा को आड़े हाथों लेती नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी लम्बे समय से बॉलीवुड से दूर है पर इन ददिनों अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटीज की वजह से काफी सुर्ख़ियों में है। आये दिन पायल का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते है और सपोर्ट भी करते है। 
हिंदुत्व के समर्थन और राष्ट्रवाद पर अपनी प्रतिक्रया देने की वजह से पायल रोहतगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में पायल ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वो भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा को आड़े हाथों लेती नजर आ रही है। 
पायल का कहना है कि साक्षी मिश्रा ने इस वीडियो को सोच-समझकर साजिश के तहत बनाया है। पायल रोहतगी ने साखी पर निशाना साधते हुए कहा है की उन्होंने एक ऐसे आदमी से शादी की जो उम्र में उससे दोगुना बड़ा है। जिस तरह वीडियो में साक्षी ने अपने परिवार के खिलाफ बातें कहीं है वो कहीं ना कहीं राजनीतिक साजिश की तरफ इशारा करता है। 
पायल रोहतगी ने कहा जिस लहज़े में साक्षी ने बातें की है वो ये दिखाता है कि वो कोई भोली-भाली, नासमझ लड़की नहीं हैं। उसने सोच-समझकर ये वीडियो बनाया।’ साक्षी ने अपने वीडियो के जरिये जातिवाद का कार्ड खेलने की कोशिश की है। 
साथ ही पायल ने ये भी कहा की उनके पिता  बीजेपी के विधायक हैं और साक्षी ने यह फैसला बहुत सोचकर किया है। लगातार सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए साक्षी ने ये कदम उठाया है। 
पायल ने अपने वीडियो में साक्षी के पति अजितेश को भी निशाना बनाया है और कहा – जिस तरह की बातें साक्षी के पति के बारे में सामने आ रहे है उसे देखकर लग रहा है की साक्षी का ब्रेन वाश किया गया है और सनातन धर्म को बदनाम करने की बड़ी साजिश की गयी है।  
पायल रोहतगी का मानना है कि ये मुद्दा इसलिए उछाला जा रहा क्योंकि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार है और कई एंटी नेशनल पत्रकार इस मुद्दे को भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते है जबकि साक्षी के माता पिता की चिंता जायज है क्योंकि उनकी बेटी सिर्फ 19 साल की है। 
देखिये पायल रोहतगी का वायरल वीडियो 


Ujjwal Jain