बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि आजमी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक़ दुर्घटना के वक्त शबाना आज़मी के पति जावेद अख्तर भी कार में मौजूद थे लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आयी है।
Raigad Police: Actor Shabana Azmi&her driver got injured in accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway. Javed Akhtar was also present in the car, but he is safe. Their vehicle was hit by a truck while they were travelling from Pune to Mumbai. Injured shifted to MGM Hospital https://t.co/bezuNWvUTa pic.twitter.com/8YWtZoEUSF
— ANI (@ANI) January 18, 2020
बता दें बीते 17 जनवरी को जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इस मौके पर उन्होंने बेहद शानदार तरीके से दो पार्टी होस्ट की थी। पहली पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात को आयोजित की गयी थी। इन पार्टियों में बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गज भी शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शबाना आज़मी के एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गयी है। फैंस उनका हाल जानने और सलामती की दुआ कर रहे है।
साथ ही बता दें, वहीं, इस दुर्घटना में शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है। यह दुर्घटना तब हुई उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।