बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को 14 दिसंबर को 16 साल हो चुके हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर 2001 में प्रदशित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशक करन जौहर ने किया था।
इस फिल्म को 16 साल हो चुके हैं और आज भी इस फिल्म के गानों को सुना जाता है और आज तक पसंद करते हैं। यह फिल्म 2001 में ब्लॉकबस्टर फिल्म थी और फिल्म में सारे सितारों ने बहुत ही बेहतरीन काम किया था।
यही थी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की स्टारकास्ट
फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल, जया बच्चन, करीना कपूर यह सभी सितारे मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल किया ही था साथ में दर्शकों के दिलों पर भी राज किया था। फिल्मों को 16 साल हो गए हैं और फिल्म के सभी मुख्य किरदारों में बहुत सा बदलाव आ चुका हैं।
आज हम आपको उनकी तब की और अब की तस्वीरों से रुबरु करवाएंगे। चलिए दिखते हैं कि सभी सितारों में कितना बदलाव आ गया है और अब वह कैसे दिखाई देते हैं।
अमिताभ बच्चन
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने यशवर्धन रायचंद का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन के इस किरदार को अपने नाम और शोहरत से बहुत ज्यादा प्यार होता है और उन्हें राहुल और अंजली का प्यार स्वीकार नहीं होता है।
जया बच्चन
इस फिल्म में जया बच्चन का किरदार नंदनी रायचंद का था और वह यशवर्धन की पत्नी का किरदार निभाया था। राहुल नंदनी और यशवर्धन का अपना बेटा नहीं होता है लेकिन वह उसे अपने सगे बेटे से भी ज्यादा प्यार करती हैं। नंदनी को राहुल और अंजली दोनों के प्यार को स्वीकारती होता हैं। लेकिन वह अपने पति केकारण चुप रहती हैं कुछ भी नहीं बोल पाती हैं।
शाहरुख खान
फिल्म में शाहरुख खान ने राहुल का किरदार निभाया था जो अपने माता-पिता से बहुत प्यार करता है। राहुल से बस एक ही गलती हो जाती है कि उसे एक गरीब लड़की अंजली से प्यार हो जाता है। राहुल अंजली से शादी कर लेता है फिर उसके बाद यशवर्धन उसे घर से बाहर निकाल देते हैं और वो लंदन में जाकर बस जाते हैं।
काजोल
काजोल ने फिल्म में अंजली का किरदार निभाया था और उसे राहुल से प्या हो जाता है और वह अपनी छोटी बहन पूजा के साथ लंदन में बस जाती हैं।
ऋतिक रोशन
फिल्म में ऋतिक ने रोहन का किरदार निभाया था जो अपने पिता और बड़े भाई के बीच की दूरियों को पूजा की मदद से मिटाता है। ऋतिक का फिल्म में मुख्य किरदार था।
करीना कपूर
फिल्म में करीना कपूर ने पूजा का किरदार निभाया था जो अपनी दीदी और जीजू के साथ लंदन में रहती है। पूजा ने यशवर्धन और राहुल को एक करने में रोहन की मदद करती है।
मालविका राज
फिल्म में मालविका ने पूजा के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म की शुरूआत से वह कुछ समय तक नजर आती हैं।
कविश मजुमदार
कविश ने फिल्म में रोहन के बचपन का किरदार निभाया था। यह भी शुरूआत से कुछ समय तक नजर आते हैं।
फरीदा जलाल
फिल्म में फरीदा जलाल ने राहुल और रोहन दोनों की दाईजान का किरदार निभाया था।
जॉनी लीवर
जॉनी लीवर ने फिल्म में हल्दीराम हलवाई का किरदार निभाया था।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।