बीती रात सोशल मीडिपर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल बहुत वायरल हो रही है। अनुष्का की यह हमशक्ल अमेरिका की गायिका जूलिया माइकल्स है। जूलिया माइकल्स और अनुष्का के बीच में बहुत समानताएं हैं जिसकी वजह से लोग उन्हें नोटिस कर रहे हैं और लोगों ने जूलिया की तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा को टैग करना भी शुरू कर दिया है।
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों में फिल्म लुका-छिपी को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। अनुष्का के बाद अब इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम भी आ गया है। कार्तिक आर्यन का यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है।
कार्तिक के इस लुक को फैन्स के साथ-साथ कई सितारों को पसंद आया है। विकी कौशल और पंकज त्रिपाठी ने जैसे ही कार्तिक का यह लुक देखा और अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
कार्तिक आर्र्यन के हमशक्ल की तस्वीर हो रही है वायरल
सोशल मीडिया पर लखनऊ के चिंटू त्यागी नाम के शख्स की तस्वीर सामने आई है और यह शख्स अभिनेता कार्तिक आर्यन का हमशक्ल लग रहा है। इस तस्वीर में चिंटू त्यागी ने सफेद कर्लर की चेक शर्ट और हरे रंग की पैंट पहनी हुई है। हालांकि इस तस्वीर में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह कार्तिक आर्यन की तरह क्लीन शेव नहीं बल्कि मूंछें रखता है।
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म का ये है लुक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कार्तिक आर्यन का हमशक्ल नहीं है बल्कि यह तो कार्तिक आर्यन की अगामी फिल्म का लुक है। कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म पति, पत्नी और वो का यह लुक है। यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म पति, पत्नी और वो का रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक आर्र्य चिंटू त्यागी नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है।
संजीव कुमार की फिल्म पति, पत्नी और वो का किरदार दोबारा कार्तिक आर्यन निभा रहे हैं जो लखनऊ में रहता है और शादी शुदा है। वह अपनी पत्नी और दूसरी औरत के बीच में फंस जाता है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि संजीव कुमार के इस शानदार किरदार के साथ कार्तिक आर्यन कितना इंसाफ कर पाते हैं। कार्तिक आर्र्यन के फैंस को इनकी फिल्म का इंतजार रहेगा।