पोर्न फ़िल्म रैकेट इस वक़्त पुलिस के निशाने पर है। अब इस केस पर कड़ी जाँच जारी है। ऐसे में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और कुछ प्रोड्यूसर्स के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज़ किया है। वही आपको बता दे, गहना वशिष्ठ लगातार राज कुंद्रा के सपोर्ट में बयान दे रही थी। जिसके बाद अब वो खुद इस मामले में फंस चुकी है। अब एफआईआर के बाद गहना ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपना रिएक्शन दिया है।
गहना ने इंस्टाग्राम पर नोट लिखा- ”बहुत बधाई। आख़िरकार आपने एक औरत को केस दर्ज़ करने के लिए मना ही लिया। आप लोग क्या गंदी राजनीति खेल रहे हैं। कुछ तो शर्म करो और भगवान से डरो। पीड़ित और आरोपी का यह खेल खेलना बंद करो। विश्वास करो, भगवान जल्द तुम्हारा हिसाब करेगा। भगवान जी से बड़ा कोई नहीं है। अगर मैं मरी, तो क़सम खाती हूं कि असली फैक्ट काग़ज़ पर लिखकर जाऊंगी और इसका ब्रॉडकास्ट कर दूंगी। मैं अपनी ज़िंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी। हर किसी को पता चलना चाहिए कि छह महीनों से आप लोग क्या खेल खेल रहे हो।”
इसके साथ उन्होंने हैशटैग करमा, हैशटैग राज कुंद्रा, हैशटैग शिल्पा शेट्टी भी लिखा है। वही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को केस में सह-आरोपी बनाया गया है। रविवार को मुंबई पुलिस ने गहना को तलब किया था, लेकिन गहना हाज़िर नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा था कि वो मुंबई से बाहर हैं और आने में वक़्त लगेगा।
बता दें, गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने मढ आइलैंड के एक बंग्ले में फरवरी में की गयी एक रेड के बाद पकड़ा था। उन पर सामूहिक दुष्कर्म और पोर्नोग्राफिक रैकेट में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज़ किया गया था। गहना शुरू से ही राज कुंद्रा को सपोर्ट कर रही हैं। गहना ने कहा था कि वो लोग इरोटिक फ़िल्म बनाते थे, पोर्नोग्राफिक नहीं।