तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मुनमुन दत्ता जब भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई नई फोटो या वीडियो शेयर करती है, देखते ही देखते उनके पोस्ट इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। इस बीच मुनमुन दत्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक शानदार रील शेयर किया है, जो अब सुर्खियों में छाया हुआ है। मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनके खूबसूरत लुक की तारीफ की है।
हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वो ‘देखो बद्तमीज हो गया’ गाने पर रील्स बनाते हुए नजर आ रही हैं। फैन्स को उनकी यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर उनके को-स्टार टप्पू यानि कि राज अनादकट ने भी कमेंट किया। लेकिन उनका मुनमुन दत्ता के वीडियो पर कमेंट करना शायद यूजर्स को पंसद नहीं आया।
इस वीडियो में पहले मुनमुन मरून कलर की ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आती है, लेकिन फिर अचानक ही उनका लुक बदल जाता है। राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता की इस वीडियो एक फायर इमोजी के साथ हार्ट इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किया। उनके इस कमेंट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
उनके कमेंट की अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। यूजर उन्हें अपने से बड़ी उम्र की महिला के वीडियो पर इस तरह के कमेंट के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने राज अनादकत के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “वह तुम्हारी आंटी है।” जबकि दूसरे ने कहा, “यह क्या है !!” बता दें, मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अइय्यर के किरदार के जरिए अब घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। मुनमुन दत्ता अक्सर अपने लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बिहाइंड द सीन की अपनी शानदार तस्वीरों और अपने बोल्ड फोटोशूट के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करती हैं।