टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 13 में नजर आये हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था अब इसके बाद उनके फेसबुक अकाउंट को भी निलंबित कर दिया है।
क्या हुआ हिंदुस्तानी भाऊ के साथ
दरअसल हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद कुछ सितारें जैसे कविता कौशिक, कुबरा सैत, कुनाल कामरा, फराह खान अली समेत कई और अन्य कलकारों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी,जिसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
अब सस्पेंड हुआ फेसबुक अकाउंट
इंस्टाग्राम के बाद अब हिन्दुस्तानी भाऊ के ऑफिशियल फेसबुक पेज को भी सोशल मीडिया से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह बताई गयी है कि उन्होंने नफरत और सामुदायिक हिंसा फैलाई है। इसके बाद बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे रिपोर्ट किया है, जिसके बाद फेसबुक ने सस्पेंड करने का निर्णय लिया है और बाद में फेसबुक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने लिखा हमने हिंदुस्तानी भाऊ के अकाउंट को हटा दिया है क्योंकि वो हमारी कम्युनिटी गाइडलाइन्स के खिलाफ है।
यह सब कुछ उस समय शुरू हुआ जब स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से विकास को उनके एक वीडियो की वजह से गिरफ्तार करने के लिए कहा। दरअसल विकास ने कुणाल का नाम लिए बिना एक ऐसा वीडियो शेयर किया,जिसमें उनके जैसे लोगों को सरेआम पीटने की बात बोली है। गाली गलौज से भरे इस वीडियो में विकास कहते नजर आ रहे हैं कि जो भी इंसान हिंदुओं की भावनाओं से ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा। उसे सरेआम पीटा जाएगा। कुणाल ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से इसी वीडियो पर कार्रवाई करने की गुजारिश की थी।
वहीं बीते दिनों हिंदुस्तानी भाऊ एकता कपूर को लेकर दोयम दर्जे की भाषा का यूज करने की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। यूट्यूब पर अपने गाली-गलौज वाले वीडियोज से चर्चा में आए हिंदुस्तानी भाऊ के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर यह एक्शन कमीडियन कुणाल कामरा की शिकायत के बाद लिया गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक तबका है जो विकास के इस तरह के वीडियो को खूब पसंद करता है। इसके थोड़े ही समय वो सोशल मीडिया पर खूब छाए भी रहे,लेकिन विकास को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन का प्रतिभागी बनकर ही हासिल हुई।