बॉलीवुड के शहँशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा आए दिन अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। उनकी लाइफ में क्या चल रहा है इस पर मीडिया की नज़र बनी रहती है। वैसे नव्या और जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी का नाम लम्बे समय से जोड़ा जा रहा है।
दोनों ही रिलेशनशिप में रहने की बात के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अब एक इंटरव्यू में मिजान जाफरी ने नव्या के साथ रिलेशनशिप और शादी को लेकर बात की है। ये बात सुन इनके रिलेशनशिप के बारे में आपको काफी कुछ पता चलेगा।
दरअसल मीडिया से बातचीत में मिजान से पूछा गया कि अगर आपको ऑप्शन दिया जाए कि मारने, शादी करने और हुक अप करने के लिए आप सारा अली खान, नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे में से किसे चुनेंगे तो आपका क्या जवाब रहेगा? इस पर मिजान कहते हैं कि शादी वो नव्या से करना चाहेंगे, हुक अप सारा अली खान के साथ और मारना वो अनन्या पांडे को चाहेंगे।
इसी इंटरव्यू में मिजान ने नव्या संग नाम जोड़े जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं क्यों अपनाऊं जब कोई रिलेशनशिप है ही नहीं हम दोनों के बीच। दोस्ती का भी एक रिलेशनशिप होता है, ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड डेटिंग रिलेशनशिप ही नहीं होता है। अगर हम किसी जगह साथ में स्पॉट होते भी हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि हम दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।