बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैमिली बिखरती हुई नज़र आ रही है। ऐसा लगता है जैसे इस खान फैमिली के लिए शादी लकी नहीं है। जहां एक तरफ सलमान ने आज तक शादी नहीं की, वही उनके भाई अरबाज़ की शादी भी टिक नहीं पाई और सालो बाद अरबाज़ और मलाइका ने तलाक ले लिए। वही अब खबरे आ रही है कि सोहेल खान भी अपने भाई के नक़्शे कदम पर चल पड़े है और सोहेल और उनकी पत्नी सीमा खान का भी तलाक होने वाला है।
सोहेल और उनकी वाइफ सीमा के बीच दूरियों की खबरें लंबे वक्त से चर्चा में थीं। अब रीसेंट रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। सीमा और सोहेल को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक की अर्जी दी है। पहले भी चर्चे थे कि दोनों अलग रह रहे हैं। सीमा के सोशल मीडिया पर भी उनके बच्चों के साथ ही तस्वीरें दिखाई देती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी कभी साथ नज़र नहीं आते।
हैरानी कि बात तो ये है कि इनकी शादी को 24 साल हो चुके है। सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी वो भी भाग कर लव मैरिज, जिसके अब ये हाल होता दिखाई दे रहा है। सीमा और सोहेल की मुलाकात प्यार किया तो डरना क्या की शूटिंग के दौरान हुई थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल के परिवार को इस रिश्ते से दिक्कत नहीं थी लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए राजी नहीं थी। बताया जाता है कि सोहेल और सीमा घर से भाग गए थे और दोस्तों के सामने चुपचाप शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों के परिवारवालों ने उन्हें स्वीकार कर लिया था। आपको बता दे, दोनों के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान जिनपर अब इस तलाक का बूरा असर पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स की माने तो, अब दोनों ने तलाक फाइल का दिया है। दोनों उस दौरान दोस्त की तरह नजर आए। फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी अपनी कार में घर के लिए रवाना हुए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।