ऋतिक रोशन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते है। लेकिन इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जिसकी एक झलक एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। वहीं ऋतिक के इस लुक को देख उनकी कथिक गर्लफ्रेंड सबा आजाद खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने इस पर कमेंट कर दिया। तो बस फिर क्या था तभी से सबा चर्चा का विषय बनी हुई है।
वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं ऋतिक रोशन के फैंस लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों फीमेल फैंस हैं, जो एक्टर पर हरदम जान छिड़कती हैं। वहीं एक्टर की पर्सनल लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है। दरअसल, ऋतिक उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनका कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ चुका है। तो आइये आपको दिखाते हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड्स की एक लंबी लिस्ट।
सुजैन खान
ऋतिक रोशन की लाइफ में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का नाम सबसे ऊपर अत है जिनके साथ एक्टर शादी के बंधन में बंधे। वैसे ऋतिक रोशन और सुजैन खान की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प रही। दोनों को एक दूसरे से ट्रैफिक सिग्नल पर प्यार हुआ और फिर बात शादी तक जा पहुंची। हालांकि, दोनों का रिश्ता कुछ खास नहीं चल पाया और साल 2014 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
करीना कपूर
ऋतिक रोशन और करीना कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम किया था। जहां साल 2001 में दोनों की फिल्म ‘यादें’ रिलीज हुई। तो साल 2003 में दोनों ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ में साथ नजर आये। बताया जा है इस दौरान दोनों के दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि, ऋतिक पहले से ही शादीशुदा थे तो उनकी मां पिंकी ने उनसे करीना से दूरी बनाकर चलने को कहा।
कंगना रनौत
सुपरस्टार का सबसे विवादित रिश्ता कंगना रनौत संग रहा है। दरअसल, साल 2013 में फिल्म कृष-3 की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ खास मुकाम पर नहीं पहुंच पाया। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने एक न्यूज शो पर ऋतिक के साथ अपने रिश्ते को शॉकिंग खुलासे किए थे।
कैटरीना कैफ
ऋतिक की गर्लफ्रेंड की इस लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। दोनों स्टार्स ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘बैंग बैंग’ में भी साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं यही वो टाइम था जब दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘अग्नीपथ’ में साथ काम किया था। बताया जा हैं दोनों को शूटिंग के समय एक दूसरे से प्यार हो गया था। इस दौरान दोनों की कई सारी तस्वीरें साथ में वायरल भी हुई। हालांकि इस रिश्ते को भी दोनों में से किसी ने भी कोई काम नहीं दिया।
सबा आजाद
वहीं ऋतिक रोशन की हाल की लव लाइफ के बारे में बात करें तो एक्टर इन दिनों सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद एक्टर ने इस बात की तरफ इशारा किया जब वह सबा आजाद संग हाथों में हाथ थामे नजर आये। हालांकि दोनों में से अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर आधिकारिक माहुर नहीं लगाई है। लेकिन जिस तरह दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ ओपन हैं। उससे अंदाजा लगया जा सकता है दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं।