टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस बीती 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधी हैं। फिलहाल ये नया जोड़ा अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। मुंबई में शादी कर लेने के बाद मौनी रॉय और सूरज दोनों मुंबई लौट आये हैं। जी हां, दरअसल हाल ही में इस कपल को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
शादी के बाद नागिन फेम एयरपोर्ट पर लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं। मांग में सिंदूर और कानों में झुमके पहने मौनी बेहद खूबसूरत नजर आई। वैसे, रेड साड़ी पर लाइट ग्लॉसी मेकअप और ओपन हेयर में मौनी रॉय को जिसने भी देखा वो बस उन्हें देखता ही रह गया।
वहीं, एक्ट्रेस के पति सूरज नांबियार व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे। ब्लैक सनग्लासेस सूरज पर खूब जंच रहे थे। यही नहीं इस दौरान मौनी और सूरज ने पैपराजी को साथ में कई सारे पोज दिए। दोनों एक दूसरे संग काफी खुश नजर आए। मौनी और सूरज फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।
बता दें, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने दो रीति-रिवाजों मलयाली और बंगाली से शादी की। दिन में मौनी मलयाली दुल्हन बनीं और रात में बंगाली। दोनों ही ब्राइडल लुक में मौनी की खूबसूरती का जवाब नहीं था। वहीं शादी से पहले मौनी अपने मेहंदी फंक्शन में भी खूब मस्ती करती दिखी थी। ऐसे में एक्ट्रेस की वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर अभी तक छाए हुए हैं।
वैसे टीवी पर तो मौनी रॉय को फैंस ने बहुत बार दुल्हन बनते हुए देखा है, लेकिन असल जिंदगी में एक्ट्रेस को दुल्हन बना देखकर फैंस उनके लट्टू हो गए हैं। मौनी हमेशा से अपने चाहने वाली की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक रही हैं।ऐसे में मौनी रॉय की इस नई जर्नी पर उन्हें हम हैप्पी मैरिड लाइफ विश करते हैं।