लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

प्रियंका के बाद अब विराट-अनुष्का बिहार-असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए आगे, लोगों से की ये खास अपील

पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ असम और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ की वजह से लोग बेहाल हो चुके हैं। ऐसे में बिहार और असम में तीन संगठन हैं

पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ असम और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ की वजह से लोग बेहाल हो चुके हैं। ऐसे में बिहार और असम में तीन संगठन हैं जो राहत और पुनर्वास का काम कर रहे हैं जिससे लोग एक बार फिर से सामान्य जीवन जी सकें। 
1596102227 aasam bihar flood
इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मिलकर इन तीनों संगठनों को अज्ञात राशि दान में देकर वहां के पीड़ित लोगों की मदद की है। असम और बिहार में राहत कार्य के लिए अनुष्का और विराट ने दिल खोलकर हजारों पीड़ितों की मदद की है। बिहार और असम में विनाशकारी बाढ़ ने पिछले दिनों कहर मचाया है। अपने इंस्टाग्राम पर विराट और अनुष्का दोनों ने इस बात की जानकारी दी है। 
1596102431 anushka virat
अनुष्का शर्मा ने पोस्ट लिखते हुए कहा, जब हमारा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है, असम और बिहार में लोग भीषण बाढ़ के कारण पीड़ित हैं, इससे इतने सारे परिवार और आजीविका प्रभावित हुई हैं। हम असम और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैंl विराट और मैंने बाढ़ राहत और कल्याण में विश्वसनीय काम करने वाले तीन संगठनों का समर्थन करके जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। आपको भी आगे आकर इन संगठनों की मदद करनी चाहिए ताकि इन राज्यों का समर्थन करने के लिए मदद पहुंच सके।

विराट ने भी किया पोस्ट 
बिहार और असम में राहत का कार्य रैपिड रिस्पांस, एक्शन एड और गूंज इन तीनों संगठनों को एक अज्ञात राशि विराट और अनुष्का ने दान में दी है। बिहार और असम में इस भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए यह तीनों संगठन काम कर रहे हैं और उन्होंने अपनी पोस्ट में इनका लिंक भी शेयर किया है। हालांकि इससे पहले बिहार और असम में बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्य के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनास ने भी दान किया था। 

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य में जहां मेरा जन्म हुआ है, लगातार भारी बारिश से बाढ़ग्रस्त है। असम की तरह यहां भी लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं क्योंकि उनके घर जलप्रलय में बह गए थे। जैसे-जैसे वे इस तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हमारी मदद की ज़रूरत है। निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दिया है जिनकी टीम राज्य में सक्रिय राहत और पुनर्वास कार्य में लगी हुई है। अब आपकी बारी है #BiharFloods

गूंज और जोमाटो फीडिंग इंडिया जैसे कुछ संगठनों के लिंक प्रियंका ने शेयर किये थे और अपने फैंस को दान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। ऐसी ही एक घोषणा असम के लिए दान करते समय प्रियंका ने की थी और वह उसकी राजदूत भी हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्टर सोनू सूद ने बिहार में एक परिवार को भैंस देने के लिए अपनी टीम को कहा है। दरअसल उस परिवार ने अपने बेटे और दो भैंसों को बाढ़ में खो दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।