पिछले हफ्ते बोनी कपूर ने रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया था। इस दौरान बोनी कपूर के साथ उनकी दोनों बेटियां भी नजर आई थीं। अब खबर है कि श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए बोनी आज हरिद्वार जाएंगे।
विसर्जन के लिए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर और कपूर परिवार के करीबी अमर सिंह और मनीष मल्होत्रा हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। इसके पहले अस्थियों का कुछ अंश रामेश्वरम में विसर्जित किया जा चुका है।कहा जा रहा है कि हरिद्वार के वीआईपी घाट पर सारा कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके लिए सारी तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई हैं।
तीर्थपुरोहित पूरी तैयारी के साथ घाट पर पहुंचे हैं। घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधर, हरकी पैड़ी पर भी सुरक्षा कड़ी है।
कपूर परिवार यहां अपने गुरु स्वामी अवधेशानंद के सानिध्य में पूजा-अर्चना करेगा। कपूर परिवार के लोग पहले देहरादून के जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंच चुते हैं और सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। उन लोगों के आने के बाद सारा कार्यक्रम होगा।पुरोहित जी का कहना है कि कपूर परिवार बहुत समय से हरिद्वार से जुड़ा हुआ है। परिवार के और भी लोगों को अस्थि विसर्जन यहां किया जा चुका है। पुरोहित जी के मुताबिक इस प्रक्रिया में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।
बता दें कि बीती 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ