तनुश्री दत्ता के बाद इस एक्ट्रेस ने सुनाई अपनी दर्दनाक दास्तां, प्रोड्यूसर ने किया था ब्रा पहनने को मजबूर

Summary :

NULL

तनुश्री दत्ता ने हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद बॉलीवुड गलियारों में खूब हंगामा मचा हुआ है। इसके बाद बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम उनके सपॉर्ट में आ गए हैं।

बता दें की अब तनुश्री के बाद अभिनेत्री सपना पब्बी ने भी सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई ऐसी ही एक घटना होने का दावा किया है। सपना ने खुद के साथ हुई इस घटना के बारे में लिखा है और कहा है कि सभी महिलाओं को किसी भी महिला के साथ हुई ऐसी घटना के मामलों में उसके समर्थन में हमेशा खड़े होना चाहिए।

साल 2015 में आई फिल्म ‘खामोशियां’ में नजर आने वाली अभिनेत्री सपना पब्बी ने अपने साथ हुई दास्तान को सोशल मीडिया पर लिख कर उजागर किया है।

अब सपना पब्बी ने उठाई आवाज

सपना पब्बी ने लिखा कि ‘यह मेरी आवाज है और मेरा ओपिनियन है उस चीज पर जिसे मैंने बहुत मजबूती के साथ महसूस किया है। मैंने इसे लिखते वक्त काफी एडिट करने की कोशिश की है। मैं तनुश्री पर विश्वास करती हैं। मुझे ऐसा लगता है कि कुछ ऐसा है जो यहां छूट रहा है।

https://www.instagram.com/p/Boe33b0hA-Q/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

चलिए अब हम एक दूसरे को अकेला नहीं छोड़ते। जब भी किसी भी महिला के साथ कुछ गलत होता है तो हमें उसके लिए आवाज उठानी चाहिए क्योंकि ऐसा कभी आपके साथ भी हो सकता है और आपको उस समय दूसरे लोगों के साथ की जरूरत होगी।

https://www.instagram.com/p/BYC4_C5HYJN/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

सपना पब्बी ने खुद के साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि वह एक बार एक गाने की शूटिंग कर रही थीं तब यह घटना घटी थी। उन्होंने लिखा- ‘मेरे मेल प्रोड्यूसर ने कहा कि मेरे साथ काम करना कठिन हो रहा है और मैं रिवीलिंग बिकनी पहनने में नखरे कर रही हूं। उन्होंने उस रिवीलिंग बिकनी के बारे में बड़ी आसानी से कह दिया कि यह केवल एक बिकनी है सपना।

https://www.instagram.com/p/BXXbqnpnY-3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team