Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा Aishwarya Rai Bachchan Dazzles In Black Gown On The Red Carpet Of Cannes 2024

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 77वें एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरा। कान्स 2024 से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर फुल कॉन्फिडेंट नजर आईं और एक झटके में पूरी महफिल लूट ली, कान्स फिल्म्स फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने मोनोक्रोमैटिक लुक चुना, एक्ट्रेस ने ब्लैक मोनोक्रोमैटिक ड्रेस को व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया। इस ड्रेस पर गोल्डन एम्बेलिशमेंट्स नजर आ रहे हैं ड्रेस में पीछे की तरफ एक लंबी ट्रेल है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने मेकअप मिनिमल रखा और बहुत कम एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। गोल्डन कलर के बड़े लूप्स उनके लुक पर पर चार चांद लगा रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 22 सालों से कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेर रहीं है जलवा। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 77वें एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई को हुई है यह इवेंट 25 मई तक चलेगा।

image 9127469 4 image 7668164 2 image 7446821 1 image 4155820 1 image 7250505 2 image 98685 2 e1715939392498 image 9459057 2 e1715939430656 image 484179 2 e1715939459706 image 2203515 2 image 9601706 2 image 5907446 2 image 822111 1 image 3851449 1 image 628716 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।