बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन दुबारा से तैयार बॉक्स ऑफिस में धमाका करने को। पिछले दिनों अजय की फिल्म बादशाहो रिलीज हुई थी और उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर ली थी। फिल्म बादशाहो को क्रिटिक्स ने ज्यादा अच्छा प्यार नहीं दिया था। लेकिन लोगों डिमांड पर काफी अच्छी उतरी है।
इस फिल्म के बाद पर धमाल करेंगे। अजय की इस फिल्म के लिए उनके फैन्स में अभी से उत्सुकता देखने को मिल सकती है। हम बात कर रहे हैं अजय की दीवाली पर आने वाली फिल्म गोलमाल अगेन की। अजय की फिल्म गोलमाल अगेन के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं।
The Golmaal squad is back with new members added into the family, get ready for an extra dose of fun, this Diwali! #GolmaalAgain @ajaydevgn pic.twitter.com/0ztSRH5aeJ
— Golmaal Again (@GolmaalMovie) 18 September 2017
अजय ने अभी अपने ट्विटर अकांउट से अपनी आने वाली फिल्म गोलमाल अगेन का एक टीजर वीडियो पोस्ट किया है। इस टीजर में बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि इस दिवाली आपकी लॉजिक नहीं सिर्फ मैजिक होगी।
जैसे ही इस वीडियो को अजय देवगन ने शेयर किया उसके थोड़ी देर में ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस फिल्म का यह टीजर ट्विटर पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रहा है।
ट्विटर पर गोलमाल अगेन हैषटैग से यह ट्रेंड में चल रहा है। इसे यह साफ पता लगाया जा सकता है कि फैंस अजय की इस फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश और कुणाल खेमू नजर आएंगे।
रोहित शेट्टी ही इस फिल्म को संभाल रहे हैं। अजय इस फिल्म के अलावा फिल्म रेड में भी नजर आएंगे और इस फिल्म में अजय के साथ इलियाना डिक्रुज रोमांस करते हुए नजर आएंगी।