लॉकडाउन के बीच पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांशा शर्मा के किलर मूव्स सोशल मीडिया पर वायरल

Summary :

पूरा देश इन दिनों कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते 21दिनों के लॉकडाउन से गुजर रहा है , ऐसे में हर किसी की जिंदगी जहां – तहां ठहर गयी है पर टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश अभिनेत्री और पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी इस सेल्फ आइसोलेशन के पीरियड में खूब एन्जॉय कर रही है।

पूरा देश इन दिनों कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते 21दिनों के लॉकडाउन से गुजर रहा है , ऐसे में हर किसी की जिंदगी जहां – तहां ठहर गयी है पर टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश अभिनेत्री और पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी इस सेल्फ आइसोलेशन के पीरियड में खूब एन्जॉय कर रही है। 
आकांशा इन दिनों अपने माता – पिता के साथ मुंबई से दूर अपने होम टाउन  में है और ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को एक खास ट्रीट पेश की है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपने डांस मूव्स को फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 
वीडियो में आकांशा पुरी को दुआ लीपा के ‘नो लाई’ की बीट्स पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस को शार्ट ब्लैक ड्रेस में अपने मूव्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। हाथ में वाइन का गिलास और ब्लैक गॉगल्स उनके लुक को और भी हॉट बना रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 

बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा के साथ ब्रेक-अप के बाद, आकांक्षा अब आगे बढ़ चुकी है और उन्होंने अपनी कलाई में जो टैटू पारस के नाम का बनवाया था वो भी रिलेशनशिप खत्म होने के बाद उन्होंने अपने टैटू को बार कोड के साथ ‘बीइंग मी’ में बदल दिया।
बता दें , पारस ने बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले आकांक्षा को डेट किया था। शो में पारस माहिरा शर्मा के बेहद करीब आ गए और उनकी नजदीकियों के बारे में काफी चर्चा हुई।  पारस ने घरवालों को बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने उन्हें अपने नाम का टैटू बनवाने के लिए मजबूर किया और शो में एंट्री करने के दौरान उनके बीच चीजें ठीक नहीं थीं। 
इस सब बातों ने आकांक्षा को परेशान कर दिया और उन्होंने पारस के साथ अपने तीन साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।जब से पारस ने बिग बॉस के घर से बाहर कदम रखा है तो दोनों एक-दूसरे से न तो मिले और ना ही बात की। पारस मुंबई में हैं और माहिरा शर्मा के साथ उनका रिश्ता अभी भी मजबूत बना हुआ है।

Ujjwal Jain