इन दिनों लैक्मे फैशन वीक 2019 चल रहा है और इसके तीसरे दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरती के जलवे खूब देखने को मिले। इस शो में पहली बार डेब्यू करते दिखी फिल्म गोल्ड फेम मौनी रॉय जो इस शो में फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए शो स्टॉपर भी बनी।
एक तरह मौनी रॉय जहाँ फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंपवॉक करते हुए बेहद खूबसूरत लगी वहीँ विद्या बालन, अहाना कुमरा, कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती, दिव्य कुमार खोसला, शिबानी दांडेकर, जेनिफर विंगेट जैसे सितारे भी इस शो में चार चाँद लगाते नजर आये।
मौनी रॉय ने लैक्मे फैशन वीक रैंप वाक के दौरान ‘Qo’shilish’ कलेक्शन का क्रीम कलर के कलर्ड एंब्राइड्री के लहंगा चुनरी पहने दिखाई दी और उनके हाथ में काप्रीसी हैण्ड बैग था। खुले बालों में मौनी का दिलकश अंदाज हर किसी को खूब पसंद आया।
मौनी रॉय ने बताया की वो करीब पांच साल पहले पायल सिंघल से मिली थी और उन्होंने तभी पायल से कहा था की वो उनके लिए रैंप वाक करना चाहती है। पायल ने उनसे वादा किया था की वो उन्हें अपने शो में रैंप वाक का मौका जरूर देंगी।
लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड विद्या बालन भी ब्लैक रंग की खूबसूरत साडी में रैंप पर जलवा बिखेरते नजर आई। आपको बता दे विद्या बालन शो के पहलेदिन भी रैंप वाक करते नजर आई थी।
वहीं फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस अंदाज में रैंपवॉक करती हुई नजर आईं।
साल 2018 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी करने वाली टीवी एक्ट्रेस – मॉडल रोचेले राव भी अपने पति कीथ के साथ रैंप वाक करती नजर आई।
साथ ही एक्ट्रेस कृति खरबंदा इस लैक्मे फैशन वीक में सुकृति और आकृति के लिए शो स्टॉपर बनी। आकर्षक लहंगे और ब्लाउज में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थी।