लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की 1 करोड़ रूपए की राशि दान, सीएम सोनोवाल ने खुद ट्वीट करके शुक्रिया कहा

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को अकसर चैरिटी करते हुए देखा गया है। भारत देश इस समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्य बाढ़ जैसी परेशानियों

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को अकसर चैरिटी करते हुए देखा गया है। भारत देश इस समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्य बाढ़ जैसी परेशानियों से झुज रहे हैं। ऐसे में असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। अक्षय कुमार की इस दरियादिली का शुक्रिया अदा खुद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया है। सीएम सोनोवाल ने खिलाड़ी कुमार को शुर्किया ट्वीट के जरिये कहा है। 
1597750128 akshay kumar
सीएम सोनोवाल ने ट्वीट में लिखा, असम में बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी को धन्यवाद। आपने संकट के समय हमेशा सहानुभूति दिखाई है और समर्थन किया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को बढ़ाने के लिए भगवान आप पर आशीर्वादों की वर्षा करें। 

असम के 33 में से 33 जिले जुलाई 2020 में  बाढ़ के पानी में ही डूब चुके थे। करीबन 28 लाख लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए थे। राज्य के हजारों घर को बाढ़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। बाढ़ ने फसलों को तबाह कर दिया है साथ ही कई स्थानों पर सड़कें और पुल भी टूट चुके हैं। अन्य सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बाढ़ राहत के अभियान में जुटा हुआ है। 
1597750223 assam flood
असम में एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है बाढ़ की वजह से हालात बिगड़े हुए। असम में भीषण बाढ़ बीते महीने आई थी जिसमें 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। इस समय बाढ़ से बिहार भी जूझ रहा है। भारी बारिश से हालात भारत के कई राज्यों में इस समय बिगड़े हुए हैं। 
1597750285 flood
महाराष्ट्र में अत्यधिक वर्षा की वजह से  बांध ओवरफ्लो हो रहा है। पुणे के खड़गवासला बांध से इसे देखते हुए छोड़ा गया है। हालांकि अक्षय कुमार ने इससे पहले भी देश के कई राज्यों में मदद का हाथ बढ़ाया है। अकसर ही अपने चैरिटी के काम के लिए अक्षय कुमार सुर्खियों में बने रहते हैं।
1597750376 akshay kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।