बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और फिटनेस की वजह से खासे चर्चा में रहते हैं लेकिन इसके अलग वो अपने दिलदार अंदाज की वजह से भी अपने फैंस के चहेते हैं। वो एक्टिंग से अलग कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे उन्हें खुशियां महसूस होती हैं। हाल ही अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जानवरों घास खिलाते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्होंने ने इस वीडियो में अपनी ही फिल्म का सुपरहिट गाना ‘तेरी मिट्टी’ लगाया है। उन्होंने साथ ही साथ इस वीडियो के कैप्शन में भगवान का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने उन्हें खुश रहने के इतने मौके दिए हैं। उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताया है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार बहुत हंसते मुस्कुराते हुए बकरियों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार अपनी शूटिंग्स में बहुत व्यस्त रहते हैं लेकिन उन्होंने समय निकाल कर जानवरों के साथ थोड़ा वक्त बिताया है उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है उसमें वो बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस इंस्टाग्राम रील्स में उन्होंने अपनी ही फिल्म ‘केसरी’ का गाने ‘तेरी मिट्टी’ लगाया है।
इस गाने के साथ इस वीडियो की अहमियत और बढ़ जाती है। अक्षय कुमार की इस वीडियो में बकरियां और मुर्गियां नजर आ रही हैं। ये बकरियां घास खाते-खाते अक्षय कुमार के शरीर पर चढ़ने की कोशिश भी करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस अक्षय की खूब तारीफ कर रहे हैं। वो एक्टर इस दिलदार और जानवरों के प्रति प्यार को पसंद कर रहे हैं।
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि छोटी छोटी चीजों में बड़ी बड़ी खुशियां मिल रही हैं। हम ऊपर वाले से इससे ज्यादा और क्या मांग सकते हैं। ईश्वर का आपका बहुत-बहुत शुक्रिया हर उस एक दिन के लिए जो हम इस प्रकृति के बीच बीता रहे हैं। आपको बता दें, पिछले दिनों अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे का पोस्टर शेयर करके बताया कि ये फिल्म इसी साल 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।