बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर के दिन का निधन हो गया। अभिनेता ने खुद एक पोस्ट के जरिए अपनी मां के निधन निधन की दुखद खबर दी। अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में जानने के बाद अक्षय कुमार इस सप्ताह यूके से लौटे थे। अक्षय की मां आईसीयू में थीं और उनकी बीमारी का इलाज चल रहा था। बीते कई दिनों से अक्षय कुमार के फैंस उनकी मां के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि बुधवार सुबह अक्षय कुमार ने फैंस को अपनी मां के दिल दहला देने वाले निधन की जानकारी दी। ऐसे में अक्षय कुमार के फैंस ट्वीट के जरिए उनका दुख बांट रहे हैं।
अक्षय ने मां के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं। वह मेरा सहारा थीं और आज मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के पास पहुंच गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है।
किसी भी बेटे के लिए उसकी मां के हमेशा के लिए चले जाने से बडा कोई दर्द नहीं देता है। आज यह दर्द अक्षय कुमार ने महसूस किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- वो मेरी ताकत थीं।
अक्षय कुमार का कल बर्थडे है। लेकिन बर्थडे से एक दिन पहले ही उनकी मां उन्हें छोड़कर चली गई हैं तो एक्टर अब अपना बर्थडे सेलिब्रेट तो नहीं करेंगे।
अक्षय ने मंगलवार को ही फैंस से अपनी मां के लिए दुआ मांगने के लिए कहा था। अक्षय ने लिखा था, मेरी मां को लेकर आप सभी कि चिंता देखकर काफी इमोशनल हूं। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल समय है। आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।