बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु का ट्रेलर
रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर का इंतजार फैंस और नेटिजन्स दोनों ही बड़ी
बेसब्री से कर रहे थे। ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों से इसे काफी मिला-जुला
रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं ट्रेलर के रिलीज होते ही इंटरनेट पर तो मानों मीम्स की
बहार आ गई है।
दरअसल, जब से राम सेतू की घोषणा हुई है यह फिल्म तभी से सुर्खियों में बनी हुई
है। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्दशन में बनी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा
जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी
एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि
रामसेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना।
रामसेतू की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है लेकिन यह भारत-श्रीलंका के बीच आज भी
मौजूद राम सेतु की संरचना के इर्द-गिर्द घूमती है। रामायण की कहानी के मुताबिक
रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था। मूवी
की स्टोरी राम सेतु के सच को तलाशने के साथ-साथ इतिहास के और भी कई पन्ने उलटती
है।
रामसेतू के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे
हैं। जहां कुछ लोगों ने अक्षय कुमार की राम सेतू के ट्रेलर को साउथ सुपरस्टार
प्रभास की आदिपुरुष के टीजर से बेहतर बता रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स
मीम्स शेयर करते हुए फिल्म के VFX
का मजाक उड़ा रहे हैं। चलिए
जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कैसा है और कैसा है इस पर पब्लिक का रिएक्शन?
Me & my Bois after seeing chindi vfx in #RamSetuTrailer pic.twitter.com/DnVP0KlsN3
— Ajay_HR (@hrithikdhfans) October 11, 2022
Same 2 same #RamSetuTrailer pic.twitter.com/CTGEHreHCm
— Ayush #Fighter✈️ (@mugiwara_2564) October 11, 2022
Expectations Reality #RamSetuTrailer pic.twitter.com/6X0EM85jNY
— Aman (@amanaggar) October 11, 2022
Even Mobile games have better VFX than this shit 😂😂 #RamSetuTrailer pic.twitter.com/xqOuvO26YL
— β (@iHrithiksSniper) October 11, 2022
COPY PASTE pic.twitter.com/TlHUFJJxmw
— Bruce (@SRKzBruce) October 11, 2022
Instagram editors has far better skills than Ramsetu & Adipurush trailer🚫🧢
Also respect for Ayan has increased after both the trailer#RamSetuTrailer #AdipurushTeaser pic.twitter.com/3z6F5hXlqc— Stewiegriffin (@Stewiethe17th) October 11, 2022
Ignoring the VFX for now. What is Jesus doing in #RamSetuTrailer ? 😛 pic.twitter.com/2UN5vQ08I5
— S Y N (@isayan_58) October 11, 2022
अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर है। 2 मिनट 9 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में
थोड़ी एक्साइटमेंट जरुर बढ़ाता है और फिल्म का प्लॉट भी काफी दमदार है लेकिन फिल्म
के एक्शन सीन्स और एनिमेशन के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक खास इम्प्रेसिव नहीं है। अक्षय
स्टारर ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।