जामिया हिंसा का वीडियो लाइक करने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, देनी पड़ी सफाई

Summary :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लाइक करने की वजह से अक्षय कुमार यूजर्स के निशाने पर है। दरअसल अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो लाइक कर दिया था जिसमे जामिया में प्रदर्शन को लेकर छात्रों की तोड़फोड़ और पुलिस कार्यवाही दिखाई गयी थी।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई अलग – अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है और देश की राजधानी दिल्ली में भी जामिया कॉलेज के छात्र भी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच खतरनाक टकराव की स्थिति भी बनी है। 
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे है जिसमे छात्रों ने पुलिस पर बर्बर कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। तो वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस को भीड़ ने उकसाया तक उन्हें सख्त कार्यवाही करनी पड़ी। बता दें बीते दो दिनों में दिल्ली में काफी उग्र प्रदर्शन हुआ है जिसमे सरकारी और निजी संपत्ति को भी खासा नुक्सान झेलना पड़ा है। 
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लाइक करने की वजह से अक्षय कुमार यूजर्स के निशाने पर है। दरअसल अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो लाइक कर दिया था जिसमे जामिया में प्रदर्शन को लेकर छात्रों की तोड़फोड़ और पुलिस कार्यवाही दिखाई गयी थी। 

इस वीडियो को लाइक करने पर अक्षय कुमार की जमकर आलोचना शुरू हुई और मामला इतना बढ़ गया था कि अक्षय कुमार को ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी और उन्होंने माना कि ये वीडियो गलती से लाइक हो गया था।  जैसी ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने तुरंत उस वीडियो को अनलाइक कर दिया। 
अक्षय कुअंर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ जामिया के उस वीडियो का ट्वीट स्क्रॉल करने के दौरान गलती से लाइक हुआ था। मैं ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करता। मैंने तुरंत उसे अनलाइक कर दिया था।’ अक्षय के ट्वीट पर कुछ यूजर्स उनका समर्थन कर रहे है, वहीं कुछ ने अक्षय को ट्रोल किया है। 
दरअसल जो वीडियो अक्षय कुमार से गलती से लाइक हुआ था, वो जामिया कॉलेज के परिसर का था और एक छात्र इस वीडियो में ये कहता दिखाई दे रहा था कि ‘दिल्ली पुलिस लगातार आंसू गैस और गोलियां बरसा रही है हमपर।’ वीडियो में दिखाया गया था कि कॉलेज कैंपस में काफी अफरातफरी मची हुई थी। 

Ujjwal Jain