बॉलीवुड एक्टर अली फजल अक्सर अपने काम या रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने रहते है। वही उनका सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट फैंस की नज़रो में आ ही जाता है। ऐसे में अब एक बार फिर वो अपने एक वीडियो को लेकर खबरों में है। दरअसल, एक्टर इन दिनों धार्मिक यात्रा पर निकले है। वो कहते है न अपनों को खो देने के दर्द से इंसान शायद ही कभी उबर पाता है। बॉलिवुड एक्टर अली फजल के साथ भी ऐसा ही है। उन्होंने कुछ ही महीनों में मां और नाना दोनों को खोया है। ऐसे में जब वो मक्का और मदीना की यात्रा पर निकले तो इमोशनल हो गए।
अली फजल ने अपनी हॉलिवुड मूवी की शूटिंग पूरी की और इसके बाद वो सोलो ट्रिप पर मक्का और मदीना निकल पड़े। इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिली, जहां उन्होंने अपनों के लिए दुआ भी मांगी। अली ने 2020 में मां को खोया और 2021 में उनके नाना का निधन हो गया। अपने करीबियों की मौत से अली टूट गए थे।
एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मदीना और फिर मक्का। मेरी शूटिंग खत्म करने का क्या शानदार तरीका है। मैं कई मायनों में वास्तव में धन्य हूं। ये अम्मा और नाना के लिए था। उन्हें खोने का दर्द कभी खत्म नहीं होगा... हीलिंग का कोई जवाब नहीं है। तलाश है। हम पता कर लेंगे, लेकिन मैंने प्रार्थना की और आसपास के सभी लोगों के लिए प्रार्थना की। परिवार, दोस्त और सभी लोग, जिन्हें प्यार की जरूरत है। और सोचो क्या? यहां देने और पाने के लिए बहुत प्यार है।'
अली के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितना भावुक थे और इस यात्रा से उनके दिल को कितनी शांति मिली है। वही, एक्टर के पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'बहुत खूबसूरत। अच्छा हुआ तुम वहां गए। तुम गॉड चाइल्ड हो और प्रार्थना के लिए शुक्रिया।' फैन भी अली फजल की इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे है। उन्हें अली का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके लिए दुआ भरे कमेंट कर रहे है।