लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

Zee Cine Awards 2023 के प्री इवेंट में नज़र आए आलिया और वरुण, अवॉर्ड्स के महत्व पर जताई अपनी प्रतिक्रिया!

इस आर्टिकल में आप देखेंगे की किस तरह जी सिने अवॉर्ड्स 2023 के प्री इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वरुण धवन ने मीडिया के पूछे गए सभी सवालो को जवाब दिया हैं साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ में भी उनके आगे क्या प्लान्स हैं वो भी आपको जानने मिलेंगे और दोनों अवार्ड्स के महत्व को किस तरह दर्शाते हैं वह भी आप इस आर्टिकल में जानेंगे।

‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर1’ से बोलीवड डेब्यू करने वाले दो स्टूडेंट आलिया भट्ट और वरुण धवन हाल ही में एक साथ नजर आए। इन दोनों को साथ  देखने का मौका दरअसल, जी सिने अवॉर्ड्स 2023 के प्री इवेंट में मिला।  जिसमें दोनों अभिनेता ने शानदार तरीके से अपनी शिरकत दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी फ्रेश और ग्लोइंग नजर आईं उनके फेस पर मम्मा ग्लो बखूबी रूप से दिखाई पड़ रहा था। वहीं, एक्टर वरुण धवन भी जबर्दस्त लुक में नजर आए। इवेंट के दौरान दोनों अभिनेता आलिया और वरुण धवन ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। साथ ही इस दौरान दोनों सितारों ने एक-दूसरे की दिल खोलकर तारीफे की। इतना ही नहीं बल्कि अवॉर्ड्स के महत्व पर भी बात की।
1675250650 alia varun

इवेंट में पूछे गए सवाल 
1675250564 fnzj0hqauaqru o

जहा दोनों सितारे इवेंट का दिल खोलकर लुफ्त उठा रहे थे वही इवेंट के दौरान आलिया भट्ट से एक सवाल भी पूछा गया, कि आप जब आलिया और वरुण बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बने हैं, तब से कई बार आपको सम्मानित किया जा चुका है। इंडस्ट्री के जरिए इतना कुछ आपको मिल चुका है, ऐसे में एक अवॉर्ड मिलना कितना महत्वपूर्ण होता है? इस पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा, ‘अवॉर्ड एक सेलिब्रेशन है। सबसे पहले तो साफ कर दूं कि हमारे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड दर्शकों का प्यार है। इससे हमें भावनात्मक संतुष्टि मिलती है।’ इसके आगे आलिया ने कहा, ‘जी सिने भी एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शो होता है। हम टीवी पर नजर आते हैं। लोग परिवार के साथ देखते हैं। उनका मनोरंजन होता है और सबसे बड़ी बात कोई भी अवॉर्ड हार्ड वर्क के लिए एक तारीफ है।’
1675250518 fnzpuz4ayaafesr
वहीं दूसरी ओर वरुण धवन ने अवॉर्ड के महत्व पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए कहा की, ‘अवॉर्ड शो लोगों का मनोरंजन करने के लिए होता है। हम सभी साथ में आते हैं। हम यही चाहते हैं कि लोग हमें प्यार दें हम उन्हें दें। अवॉर्ड शो भी इसका एक माध्यम बनते हैं।’ इस दौरान आलिया ने कहा कि वह काफी इमोशनल हैं। इस दौरान वरुण धवन ने कहा, दरअसल इंडस्ट्री में तीन लोग सबसे ज्यादा इमोशनल हैं। ये तीनों हैं- करण जौहर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह। तीनों की फिल्म आने वाली है-‘ रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’।
1675250534 alia bhatt varun dhawan at announcement event of zee cine awards 2023 167518894300
इवेंट के दौरान एक्टर वरुण धवन से एक सवाल और पूछा गया कि आप कब फैमिली प्लानिंग करने वाले हैं? जिस सवाल पर पहले तो वरुण धवन इसे टालते नजर आए। लेकिन फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं इस बारे में अपनी बीवी से बात करता हूं।’ बातचीत के दौरान वरुण आलिया से पूछा गया कि आप दोनों ने अपनी एक्टिंग जर्नी साथ शुरू की। ऐसे में आप एक-दूसरे को किस तरह देखते हैं? इस पर वरुण बड़ी सरलता से कहते हैं, ‘आलिया सभी के लिए प्रेरणा हैं। वह अपने करियर में जो चाहती हैं, उसे लेकर बेहद क्लियर रहती हैं। मुझे उन पर हमेशा गर्व होता है।’ वहीं दूसरी ओर आलिया ने वरुण की तारीफ करते हुए कहा, ‘वरुण काफी सपोर्टिव हैं। जब भी हमारी फिल्में आती हैं, हम एक-दूसरे से बातें करते हैं। सपोर्ट करते हैं। साथ खड़े रहते हैं।’ अब अगर बात जी सिने अवॉर्ड्स 2023 कि, की जाये तो यह अवॉर्ड जी सिनेमा, जी टीवी पर प्रसारित होंगे। इसके अलावा जी5 पर भी अवॉर्ड्स को देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।