हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया था। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए सभी लोगों से घर में ही रहकर क्रिसमस सेलिब्रेट करने को कहा गया था। इस दौरान कपूर खानदान ने भी एकजुट होकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। वैसे कपूर परिवार ज्यादातर त्योहार साथ में मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस के मौके पर सभी ने साथ में लंच किया।
वहीं इस पार्टी में सबसे बीच आलिया भट्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल आलिया एक्टर रणबीर कपूर के साथ लंच पर पहुंची। जबकि डिनर तक भी यह कपल परिवार के सदस्यों के साथ में ही था।
वैसे तो काफी लंबे वक्त से आलिया और रणबीर के अफेयर की खूब चर्चा हो रही है। वहीं इस कपल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते की बात को कबूल भी किया है। खैर,अब कपूर खानदान के क्रिसमस सेलिब्रेशन में आलिया को देखकर तय है कि वह कपूर फैमिली की दुल्हनिया बनकर जाने को तैयार हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सामने आई है। इन तस्वीरों को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,जिसमें सैफ अली खान,तैमूर,करिश्मा कपूर,रणधीर कपूर,आदर जैन,रणबीर कपूर,तारा सुतारिया,आलिया भट्ट साहित परिवार के अन्य सदस्य भी है।
बता दें,करीना के अलावा आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह तस्वीर पोस्ट की है। डिनर पर रणबीर और आलिया का परिवार एक साथ में नजर आ रहा है ।
तस्वीर में महेश भट्ट, सोनी राजदान, आलिया की बहन शाहीन भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रिद्धिमा के पति और अयान मुखर्जी हैं।