आलिया भट्ट इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor के साथ न्यूयॉर्क में हैं। इस दौरान वह दोनों एक साथ वक्त बिताते हुए नजर आए। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह शॉपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं।
बता दें कि यह वायरल तस्वीरें न्यूयॉर्क की है जिनमें वह दोनों हाथ में शॉपिंग बैग देखा जा सकता है दसूरी फोटो में Ranbir Kapoor और आलिया न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूयॉर्क की कुछ फोटोज शेयर करी थी।
https://www.instagram.com/p/BpBvHZUgBEU/?utm_source=ig_embed
सोशल मीडिया पर छाए आलिया-रणबीर
हाल ही में आलिया भट्ट की एक तस्वीर सामने आई थी। वो न्यूयॉर्क की सड़कों पर खड़ी नजर आई थीं। दरअसल वो Ranbir Kapoor और उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर से मिलने न्यूयॉर्क गई हैं। लेकिन अब कुछ घंटों पहले ही आई एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
https://www.instagram.com/p/BpBsbEmA6Ln/?utm_source=ig_embed
इस तस्वीर में आलिया और Ranbir Kapoorन्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। एक फैन पेज पर आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर की गई है। आपको बता दें कि इन दिनों ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में ही मौजूद हैं। दरअसल, ऋषि कपूर का हाल ही में सर्जरी किया गया है। उन्हीं की तबीयत के बारे में जानने के लिए आलिया न्यूयॉर्क गई हैं।
https://www.instagram.com/p/Bo9BEuijNi2/?utm_source=ig_embed
बता दें इससे पहले न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे ने भी मुलाकात की थी। ऋषि 29 सितंबर को इलाज के लिए अमेरिका गए थे।
बता दें कि ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क जाने से पहले एक ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ”मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर अमेरिका इलाज के लिए जा रहा हूं। मैं अपने तमाम शुभचिंतकों से गुजारिश करूंगा कि वो किसी तरह की अटकलें न लगायें।